अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडक्राइमदेशराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षा

Big Action::एंजल चकमा Murder पर CM पुष्कर के तेवर सख्त:मकतूल Student के पिता से किया वादा,`हत्यारों को दिलाई जाएगी कठोर सजा’:HM अमित शाह-MoD राजनाथ को दी रिपोर्ट:4,12,500 की आर्थिक मदद का पहला चेक भेजा

डेढ़ दशक पहले भी सिक्किम के Students पर फब्तियाँ कसी गई थीं-मारपीट हुई थी:तब सरकार ने उठाए थे सख्त कदम

Chetan Gurung

त्रिपुरा के Student एंजल चकमा की हत्या पर CM पुष्कर सिंह धामी सख्त तेवर अपनाए हुए हैं। उन्होंने आज मकतूल के पिता तरुण प्रसाद चकमा से फोन पर वादा किया कि हत्यारों को कठोर सजा दिलाई जाएगी। गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ ही त्रिपुरा के CM डॉ माणिक साहा को उन्होंने घटना की रिपोर्ट और हो रही कार्रवाई की जानकारी दी। राज्य सरकार की तरफ से आर्थिक मदद की पहली किस्त के 4,12,500 रूपये का चेक भी सोमवार को एंजल के परिवार को भेजा गया। डेढ़ दशक पहले भी सिक्किम के Students पर फब्तियाँ कसने और उनके साथ मार-पीट की घटना राजधानी के पटेल नगर इलाके में हुई थी। इस पर बहुत बवाल हुआ था।

दिवंगत एंजेल चकमा

————–

मुख्यमंत्री पुष्कर लगातार मामले पर नजर रखे हुए हैं। जरूरी निर्देश आला अफसरों और पुलिस के लिए भी जारी कर रहे हैं। उनके निर्देश पर एंजल के पिता तरुण को तत्काल आर्थिक सहायता जारी की गई। यह मदद SC/ST (अत्याचार निवारण) अधिनियम-1989 एवं नागरिक अधिकार सरंक्षण अधिनियम-1955 के अन्तर्गत मंजूर की गई है। पुष्कर सरकार ने हमले से घायल होने पर एंजल के ईलाज पर हुए खर्च को भी खुद उठाने का फैसला किया है।

SDM (विकासनगर) एवं DySP (विकासनगर) की संयुक्त जांच रिपोर्ट पर ये कदम उठाया गया। पहला चेक भेजने के बाद अभी और चेक आर्थिक मदद के भेजे जाएंगे। CM पुष्कर ने सोमवार को एंजल के पिता से फोन पर उनके बेटे की हत्या पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि कत्ल के 5 मुल्जिम Arrest किए जा चुके हैं। बचे हुए एक आरोपी पर ईनाम घोषित करते हुए उसे भी जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उसके नेपाल भागने के Inputs हैं। उसको पकड़ने के लिए टीम को नेपाल भेजा जा रहा है। उत्तराखंड में कभी भी इस तरह का माहौल नहीं रहा है। यहां देश- विदेश के बच्चे पढ़ने के लिए आते हैं। इसलिए यह घटना सबके लिए भी कष्टपूर्ण है। सरकार ऐसे मामलों में सख्ती से कार्रवाई करेगी। एंजल के परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। यह मामला सिर्फ छात्र की मृत्यु से जुड़ा नहीं है। यह एक परिवार के सपनों और उम्मीदों का असमय दुखद अंत भी है।

CM PSD ने एंजल के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएँ भी व्यक्त की। कानून-व्यवस्था और नागरिकों की सुरक्षा उत्तराखंड सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। देवभूमि शांत, समावेशी और सौहार्दपूर्ण राज्य है। यहाँ देश के प्रत्येक कोने से आने वाले छात्र सुरक्षित महसूस कर सकें, यह सभी की जिम्मेदारी है। North-East समेत सभी बाहरी राज्यों के Students की सुरक्षा के लिए जरूरी ठोस कदम उठाए जाएंगे।

साल-2010 में भी देहरादून के पटेल नगर थाना क्षेत्र में सिक्किम के देहरादून में पढ़ रहे Students पर फब्तियाँ कसने और विरोध किए जाने पर उनके साथ हिंसक वारदात की गई थी। तब डॉ रमेश पोखरियाँ निशंक CM थे। इस घटना के विरोध में सभी पूर्वोत्तर के यहाँ पढ़ रहे Students एक हो गए थे। उन्होंने थाना के साथ ही सचिवालय के Main Gate पर भी विरोध के तौर पर धरना-प्रदर्शन किया था।

सियासी दल Gorkha Democratic Front ने इस मामले में अध्यक्ष सूर्यविक्रम शाही की अगुवाई में NE Students Movement को सक्रिय सहयोग दिया था। उस वक्त के Chief Secretary सुभाष कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषियों पर Action सुनिश्चित कराई थी। तब से हालात एकदम शांत थे। एंजल की हत्या से पूर्वोत्तर के Students संग फिर नस्लीय भेदभाव का मामला फिर सामने आया है। मुख्यमंत्री PSD इस मामले से बेहद खफा हैं। उन्होंने कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button