उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

घोड़ा लाइब्रेरी पहाड़ पछयाण महोत्सव:CM पुष्कर ने विकास के लिए खोले खजाने का मुंह:114 Cr की योजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास

Chetan Gurung

CM पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल के कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के कोटाबाग में दो दिवसीय ‘घोड़ा लाइब्रेरी पहाड़ पच्छयाण महोत्सव’ में क्षेत्र के विकास के लिए सरकार के खजाने से 114 करोड़ रूपये की इमदाद का ऐलान किया। इसके अंतर्गत 12 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने लोक संस्कृति, पुस्तकों और प्रकृति को जोड़ने के घोड़ा लाइब्रेरी की कोशिश की तारीफ करते हुए आयोजन को पर्वतीय व दुर्गम क्षेत्रों के बच्चों में पुस्तक संस्कृति विकसित करने और शिक्षा को दूरस्थ छोर तक पहुँचाने का इसको अद्वितीय उपक्रम करार दिया। उन्होंने कहा कि इसको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ में भी सराहा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरों से लेकर दूरस्थ गांवों तक सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिये राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। मानसखंड के पौराणिक मंदिरों-नैनीदेवी, कैंचीधाम, हनुमानगढ़ी व मुक्तेश्वर धाम-का पुनरुत्थान का कार्य तेजी से चल रहा है। राज्य में शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने हेतु नई शिक्षा नीति लागू की गई है।

CM PSD ने कहा कि सभी सरकारी विद्यालयों में NCERT Books को लागू किया गया है। कक्षा 1 से 12 तक निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रदेश में 226 विद्यालय ‘पीएम श्री विद्यालय’ के रूप में विकसित किए जा रहे हैं। 500 विद्यालयों में वर्चुअल कक्षाएँ संचालित हैं। पिछले चार वर्षों में 26 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियाँ मिली हैं।

उन्होंने कहा कि UPSC-NDA-CDS Written Exams पास करने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार की तैयारी के लिए ₹50,000 की सहायता दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने  स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। महिला समूहों और किसानों से संवाद किया।

मुख्यमंत्री ने कोटाबाग के आंवलाकोट स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना  भी की। इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट, विधायक बंशीधर भगत, सरिता आर्या, दीवान सिंह बिष्ट, मोहन सिंह बिष्ट, मेयर हल्द्वानी नगर निगम गजराज बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट,

DM ललित मोहन रयाल,SSP डॉ. मंजूनाथ TC भी मौजूद थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button