
Chetan Gurung
तूफानी दौरों से व्यस्ततम शुक्रवार को वीर बाल दिवस पर नैनीताल और देहरादून के गुरुद्वारों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने माथा टेका और लंगर चखा। संगत के साथ मिलकर पवित्र अरदास की। प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। लोगों से Morning Walk में मुलाक़ात कर उनके साथ बतियाए।
PSD ने सुबह की शुरुआत नैनीताल में Morning Walk से की। वह Track Suit में SSP मंजूनाथ TC और अन्य अफसरों के साथ निकले। लोगों से रास्ते में मिले। उनके साथ लोगों ने तस्वीर खिंचवाई। मुख्यमंत्री ने उनसे हंसी-मज़ाक भी किया। उनका हाल-चाल पूछा। आग ताप रहे लोगों के पास पहुंचे। खुद भी आग सेकी। Duty बजा रहे पुलिस के जवानों के पास पहुंचे। उनकी Drill की तारीफ की। उनसे कुछ देर बातचीत कर उनका हौसला जम के बढ़ाया। सरकार के मुखिया के इस अंदाज को देख लोग और पुलिस के जवान हैरान-खुश नजर आ रहे थे।



मल्लीताल गुरुद्वारे में बाल दिवस पर गुरु के साहिबजादों को श्रद्धांजलि अर्पित करते और माथा टेकते CM पुष्कर सिंह धामी
——————–
CM पुष्कर ने बाद में मल्लीताल गुरुद्वारे में जा के गुरु गोबिंद सिंह तथा उनके चारों साहिबजादों बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधन के ओहदेदार जोगेन्द्र सिंह आनंद,सचिव अमरप्रीत सिंह, विधायक सरिता आर्य,दायित्वधारी अनिल डब्बू,DM ललित मोहन रयाल और SSP मंजूनाथ TC उनके साथ थे।




देहरादून के आढ़त बाजार गुरुद्वारा में भी मुख्यमंत्री PSD ने माथा टेका और लंगर चखा

CM PSD नैनीताल में SSP मंजूनाथ TC के साथ सुबह की सैर के दौरान
————–


नैनीताल में Morning Walk के दौरान मुख्यमंत्री PSD रास्ते में मिले लोगों से मिल कर बात करते रहे। पुलिस के जवानों के साथ अलाव तापा
————
देहरादून लौट के मुख्यमंत्री आढ़त बाजार गुरुद्वारा में माथा टेकने पहुंचे। उन्होंने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह साहब के साहिबजादों का जीवन त्याग, शौर्य, धर्मरक्षा और देश भक्ति का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने भारत के स्वाभिमान की रक्षा के लिए हँसते-हँसते अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने पहली बार वीर साहिबजादों को उनका वास्तविक सम्मान दिया। प्रधानमंत्री ने 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस घोषित कर पूरे राष्ट्र को सिखों के गौरवशाली इतिहास से जोड़ा है।



पीपलकोटी में मेले के दौरान लोगों के अभिवादन का जवाब देते और बुजुर्ग महिला से मिलते मुख्यमंत्री PSD
——————
इस अवसर पर अध्यक्ष श्री गुरु सिंह सभा गुरबक्श सिंह राजन, महासचिव गुलजार सिंह, भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, दायित्वधारी विश्वास डाबर, पुनीत मित्तल, श्याम अग्रवाल मौजूद रहे। दिन में CM पुष्कर ने चमोली के सेमलडाला,पीपलकोटी में 24वें बंड विकास औद्योगिक-पर्यटन और किसान मेले में शिरकत भी की। किसानों से मुलाक़ात की। सेमलडाला खेल मैदान का विस्तार करने और राज राजेश्वरी मंदिर कुरुड़ के सौंदर्यीकरण का ऐलान किया। थराली विधायक भूपालराम टमटा,DM गौरव कुमार और SP सुरजीत सिंह पवार भी इस मौके पर मौजूद थे।



