उत्तराखंडदेशराष्ट्रीयस्पोर्ट्स

सांसदों के खाते वाला खेल महोत्सव शुरू:CM पुष्कर के हाथों अल्मोड़ा में आगाज:कई Sports Facilities की सौगात

Chetan Gurung

सांसदों के खाते वाले खेल महोत्सव का आज अल्मोड़ा से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथों आगाज हो गया। PSD ने इस मौके पर इस पहाड़ी शहर को कई Sports Facilities देने का ऐलान किया। भारत सरकार ने खेल महोत्सवों का आयोजन करने की ज़िम्मेदारी सांसदों को सौंपी हैं।

Goal…….CM पुष्कर की शानदार Kick पर लक्ष्य की ओर football…

————–

Badminton में भी कुछ स्ट्रोक्स खेल लिया जाए–CM PSD ने Court में भी उतर के दिखाए हाथ

————

सोमवार को CM ने फुटबॉल और बैडमिंटन प्रतियोगिता का उद्घाटन कर महोत्सव को हरी झंडी दिखाई। Cricketer एकता बिष्ट और खेल प्रशिक्षकों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए GIC ग्राउंड में हॉकी एवं फुटबॉल के लिए Day-Night सुविधा वाला बहुउद्देशीय आर्टिफिशियल टर्फ मैदान के निर्माण का ऐलान किया।

उन्होंने नगर निगम क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करने और स्वच्छ व हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए 200 सोलर लाइटें उपलब्ध कराने,हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में 50 बिस्तरों की क्षमता वाला छात्रावास बनाने तथा बहुगुणा स्टेडियम का बैडमिंटन कोर्ट अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार पुनर्निर्मित करने का ऐलान भी किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से “फिट युवा फॉर विकसित भारत” की थीम पर आयोजित हो रहा यह “सांसद खेल महोत्सव” केवल सामान्य खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने का महाभियान है। यह हमारे गाँव-गाँव में छिपी खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने का सशक्त मंच साबित होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी “खेलो इंडिया” और “फिट इंडिया मूवमेंट” कार्यक्रमों के माध्यम से देश में खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में राज्य सरकार प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा दे रही है। 38वें राष्ट्रीय खेलों के भव्य एवं सफल आयोजन से उत्तराखंड “देवभूमि” के साथ-साथ “खेलभूमि” के रूप में भी स्थापित हुआ है। राष्ट्रीय खेलों में हमारे खिलाड़ियों ने 103 पदक जीतकर एक नया इतिहास रचा है।

मुख्यमंत्री ने कहा की उत्तराखंड अब विश्वस्तरीय “स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर” के मामले में भी देश के प्रमुख राज्यों में गिना जाने लगा है। अब प्रदेश में राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी होने लगा है। सरकार राज्य में शीघ्र ही एक “स्पोर्ट्स लेगेसी प्लान” लागू करने जा रही है। जिसके अंतर्गत प्रदेश के आठ प्रमुख शहरों में 23 खेल अकादमियों की स्थापना की जाएगी। हल्द्वानी में उत्तराखंड का प्रथम खेल विश्वविद्यालय स्थापित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा की लोहाघाट में महिला Sports College  खोलने की दिशा में भी तेज़ी से कार्य किए जा रहे हैं। नई खेल नीति लागू की गई है। पदक विजेता श्रेष्ठ खिलाड़ियों को ‘आउट ऑफ टर्न’ सरकारी नौकरी प्रदान की जा रही है। ‘मुख्यमंत्री खेल विकास निधि’, ‘मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना’, ‘मुख्यमंत्री उदियमान खिलाड़ी योजना’ तथा ‘खेल किट योजना’ जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से राज्य के उभरते युवा खिलाड़ियों को निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार अजय टम्टा, मेयर अजय वर्मा, जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा, अध्यक्ष (जिला पंचायत) हेमा गैड़ा, जिलाध्यक्ष भाजपा महेश नयाल उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button