सामाजिक-सांस्कृतिक जागरूकता में साहित्य की अहम भूमिका-CM पुष्कर:वेणु की Book का विमोचन भी किया

Chetan Gurung
CM पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को राजधानी में आयोजित Dehradun Literature Festival में साहित्य को भावनाओं-विचारों और अनुभवों को प्रकट करने का सशक्त जरिया करार देते हुए कहा कि सामाजिक और सांस्कृतिक जागरूकता के लिए भी इसकी पूरी आवश्यकता है।


वेणु अग्रहारा ढ़ींगरा की किताब Leading Ladies of India का विमोचन भी करते हुए Doon International School में आयोजित Festival में मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि ये Book महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए विशेष रूप से प्रेरित करेगी। महिला सशक्तिकरण में PM नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार की कोशिशों का भी उन्होंने जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में राज्य सरकार अनेक योजनाएं चला रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसका मूल उद्देश्य लोगों को अपनी जड़ों से जोड़े रखना है। इस अवसर पर CM की पत्नी गीता पुष्कर धामी, प्रमुख सचिव RK सुधांशु, दून इंटरनेशल स्कूल समूह के संस्थापक DS मान,Director हरिन्दर मान हैरी भी मौजूद थे।



