
Chetan Gurung
राज्य के तौर पर स्थापना की Silver Jubilee मना रहे उत्तराखण्ड के स्थापना समारोह में शुक्रवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के लोगों को राज्य और देश के विकास से जुड़े संदेश दिए। राज्यपाल ने रैतिक परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। CM पुष्कर सिंह धामी ने अहम ऐलानों की झड़ी लगा दी।
राष्ट्रीय गीत ‘‘वंदे मातरम’’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर समारोह की शुरुआत इसी गीत से हुई। राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने ‘‘उत्तराखण्ड पुलिस पत्रिका-2025’’ का विमोचन एवं रजत जयंती पदक के प्रतीकात्मक चिन्ह का अनावरण भी किया। पुलिस विभाग ने विशिष्ट साहसिक प्रदर्शन किया। मोटर साइकिल दल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। राज्यपाल के हाथों उकृष्ट सेवाओं के लिए ‘राष्ट्रपति पुलिस पदक’ एवं ‘पुलिस पदक’ प्राप्त पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया गया।


इस साल के उत्तराखण्ड गौरव सम्मान भी प्रदान किए गए। मशहूर गुजरे जमाने के निशानेबाज और प्रशिक्षक पद्श्री जसपाल राणा, उद्यमी एवं समाजसेवी देव रतूड़ी, अभिनेता एवं लेखक स्व. टॉम ऑल्टर, उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी स्व. सुशीला बलूनी, चिपको आंदोलन की जननी स्व. गौरा देवी, भूवैज्ञानिक स्व. खड़ग सिंह वल्दिया, वीरांगना स्व. तीलू रौतेली एवं लेखक स्व. शैलेश मटियानी को ये सम्मान दिया गया। राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड गौरव सम्मान-2025 प्रदान किए। अलंकृत लोगों की गैर मौजूदगी में सम्मान उनके परिजनों ने प्राप्त किए।


राज्यपाल ने सभी अमर शहीदों, आंदोलनकारियों और जन नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने आह्वान किया कि हम वही वस्तुएँ खरीदें जो Made in India हों। युवाओं को चाहिए कि वे तकनीक, नवाचार और स्टार्टअप के क्षेत्र में अग्रणी बनें। देश-प्रदेश के विकास में योगदान दें। विकसित उत्तराखण्ड, विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने के लिए जरूरी है।
मुख्यमंत्री पुष्कर ने पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का स्मरण करते हुए कहा कि उनके प्रधानमंत्रित्व काल में उत्तराखण्ड की स्थापना का स्वप्न साकार हुआ और विशेष औद्योगिक पैकेज के माध्यम से उन्होंने राज्य की नींव को मजबूती प्रदान की। करने का कार्य भी उन्होंने किया। पिछले 25 वर्षों की इस गौरवशाली यात्रा में राज्य के विकास में अपना योगदान देने वाले सभी लोगों का उन्होंने आभार व्यक्त किया।
CM PSD ने कहा कि 25 वर्षों की यात्रा में राज्य ने अनेकों चुनौतियों और समस्याओं का सामना करते हुए आज देश के अग्रणी और सशक्त राज्य के रूप में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। समय-समय पर राज्य को कई प्राकृतिक आपदाओं और कठिन परिस्थितियों से भी जूझना पड़ा है। उन्होंने कहा कि विशिष्ट भौगोलिक परिस्थितियों में राज्य की कानून-व्यवस्था को बनाए रखना भी अपने आप में एक बड़ी चुनौती रही है। इन कठिनाइयों के बीच उत्तराखण्ड पुलिस ने राज्य की आत्मा की प्रहरी और मूक साधक की भांति प्रत्येक मोर्चे पर डटकर जनसेवा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार ने पिछले करीब साढ़े चार वर्षों में अनेक उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की है। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, खजान दास, दुर्गेश्वर लाल, मेयर देहरादून सौरभ थपलियाल मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, डीजीपी दीपम सेठ भी उपस्थित थे। CM ने ये घोषणाएँ आज की।
1- प्रदेश की सम्पूर्ण कृषि भूमि का आगामी 5 वर्षों में चरणवार सर्वेक्षण कर बन्दोबस्त होगा।
2- प्रदेश में साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए स्टेट साइबर क्राइम कॉर्डिनेशन सेंटर स्थापित होगा।
3- ड्रग्स फ्री देवभूमि के लिए प्रदेश में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का विस्तार किया जाएगा।
4- राजकीय विद्यालयों में PM पोषण योजना के अंतर्गत मानदेय पर रखी गई भोजन माताओं के लिए कल्याण कोष की स्थापना की जाएगी।
5- राज्य में जंगली जानवरों एवं आवास पशुओं से कृषि एवं औद्यानिकी फसलों की सुरक्षा के लिए Farm Fencing Policy बनेगी।
6- पारंपरिक धारे, नौले, प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण, पुनर्जीवन एवं सौंदर्यीकरण के लिए विशेष संवर्धन योजना प्रारंभ की जाएगी।
7- उच्च शिक्षा शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं में कौशल विकास के लिए ऑनलाइन स्किल कोर्सेज उपलब्ध कराए जाएंगे। सिविल सर्विसेज, बैंकिंग, मैनेजमेंट, नेट परीक्षाओं की तैयारी के लिए ऑनलाइन कोचिंग सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
8- मानसखण्ड माला मिशन की तर्ज पर ही केदारखण्ड माला मिशन का विकास किया जाएगा।
9- आदर्श चम्पावत की भांति आदर्श रुद्रप्रयाग जनपद का विकास किया जाएगा।
10- कुमाऊँ के शारदा कॉरीडोर एवं आदि कैलाश तथा गढ़वाल के अंजनीसैण एवं बेलाकेदार क्षेत्र को स्प्रिचुअल इकोनॉमिक जोन के रूप में विकसित किया जाएगा।
11- प्रत्येक जिला अस्पताल में टाइप-1 डायबिटीज के लिए विशेष क्लीनिक खोले जाएंगे। 15 वर्ष तक के बच्चों की डायबिटीज स्क्रीनिंग मुफ्त की जाएगी।
—


CM पुष्कर सिंह धामी शाम को राज भवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (Ret) की तरफ से आयोजित High Tea में शरीक हुए और मेहमानों से मुलाक़ात की। उन्होंने राज्यपाल और उनकी पत्नी को गुलदस्ता भेंट कर राज्य स्थापना दिवस की बधाई और स्भुभकामनाएँ दीं।


इस बीच वह FRI में 9 नवंबर को आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारी का जायजा लेने भी गए। उन्होंने तैयारियों को बेहतरीन करने और किसी किस्म की कोई कमी न रहने देने का निर्देश अफसरों को दिया। उनके साथ मंत्री गणेश जोशी,अनिल गोयल,दायित्वधारी विनय रोहिला,हेमंत द्विवेदी,प्रमुख सचिव (CM) RK सुधांशु,गढ़वाल के Commissioner विनय शंकर पांडे भी थे।



