हिमालय निनाद उत्सव!संस्कृति उत्थान-कलाकारों के लिए CM पुष्कर ने किया अहम तोहफों का ऐलान:गुजर-बसर में मुश्किल झेल रहे अस्वस्थ वृद्ध कलाकारों की पेंशन में 3000 का इजाफा:6K मिलेंगे:हर शहर में Audi का निर्माण होगा
एक राज्य स्तरीय तथा दोनों मंडलों में एक-एक संग्रहालय का निर्माण होगा

Chetan Gurung
CM पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्थापना के रजतोत्सव पर हिमालयन संस्कृति केंद्र (गढ़ी कैंट) में आयोजित हिमालय निनाद उत्सव- 2025 में कलाकारों तथा संस्कृति के उत्थान से जुड़ी चार अहम घोषणाएं की। उन्होंने वृद्ध और अस्वस्थ कलाकारों की मासिक Pension 3000 रूपये से बढ़ा के 6000 करने और हर मण्डल में 1-1 तथा राज्य में एक State Level Museum के निर्माण के साथ ही हर शहर में Auditorium के निर्माण का ऐलान किया।




मुख्यमंत्री ने संस्कृति विभाग Listed सांस्कृतिक दलों के कलाकारों का मानदेय एवं अन्य व्यवस्थाएं भारत सरकार के उपक्रम North Zone Cultural Centre की तर्ज पर करने का भी ऐलान करते हुए कहा कि निनाद उत्सव हिमालय की आत्मा, उसकी विविध परंपराओं, लोक धुनों और साझा चेतना का प्रतीक है। उत्तराखंड की स्थापना के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं। यह हमारे राज्य के विकास, संघर्ष और स्वाभिमान का रजत जयंती वर्ष है। यह आत्ममंथन और नए संकल्प का भी अवसर है।
CM पुष्कर ने कहा कि निनाद में तिब्बत की आध्यात्मिक परंपराओं, अरुणाचल और मणिपुर के जनजातीय गीत, हिमाचल का खोड़ा नृत्य, असम का बिहू, लद्दाख का जोब्रा नृत्य ने माहौल का एकदम सजीव बना डाला। यह सांस्कृतिक संगम इस बात का भी प्रमाण है की भौगोलिक सीमाएं हमें बांट नहीं सकती। हम सब एक साझा विरासत और एक साझा हिमालय की चेतना से जुड़े हुए हैं।
उन्होंने उत्तराखंड राज्य के लिए संघर्ष करने वालों को याद करते हुए कहा कि ये राज्य हमें तमाम कठिनाइयों, बलिदानों और जनसमर्पण के बाद मिला है। निनाद उत्सव-2025 में इस मौके पर राज्यसभा सांसद और पद्म विभूषण शास्त्रीय नृत्यांगना सोनल मानसिंह, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, उपाध्यक्ष संस्कृत साहित्य एवं कला परिषद मधु भट्ट, संस्कृति सचिव युगल किशोर पंत उपस्थित थे।



