
Chetan Gurung
राज्य के तौर पर उत्तराखंड के गठन की Silver Jubilee के मौके पर Graphic Era विवि में Inter Universities हस्तशिल्प और व्यंजन कला के रोचक मुकाबलों को मेजबान GEU ने जीता।

प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश के चांसलर पद्मश्री प्रो. हरमोहिंदर सिंह बेदी ने कहा कि हमारी संस्कृति केवल हमारी विरासत नहीं यह हमारी पहचान, हमारी आत्मा और हमारी प्रेरणा है। आधुनिकता का अर्थ अपनी जड़ों को भूल जाना नहीं बल्कि उन्हें और गहराई से समझना है।
प्रदर्शनी में कुलपति डा. नरपिंदर सिंह भी मौजूद थे। प्रदर्शनी में उत्तराखंड के लगभग 10 विश्विद्यालयों ने भाग लेकर उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारंपरिक शिल्पकला और विशिष्ट पाक विरासत को भव्यता से प्रस्तुत किया। छात्र-छात्राओं ने गेरू अल्पना, कुमांऊनी पिछोड़ा, उत्कृष्ट हस्तशिल्प और आकर्षक वुडन क्राफ्ट की मनमोहक झलक दिखाई। बहू व्यंजन प्रदर्शनी में परोसे गए व्यंजनों मांडवे की कुकीज, रागी केक, बाजरा और ज्वार की मठरी, मांडवे के मफिन, रागी के लड्डू, गुलाब जामुन ने पारंपरिक स्वाद को आधुनिकता का रंग दिया।
Handicraft प्रदर्शनी में ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी ने प्रथम स्थान, श्री रामा हिमालयन यूनिवर्सिटी ने दूसरा स्थान और कुमाऊं यूनिवर्सिटी ने तीसरा स्थान हासिल कर नकद इनाम जीते। बहु व्यंजन प्रदर्शनी में ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी ने प्रथम स्थान, गवर्नमेंट बड़कोट डिग्री कॉलेज और पतंजलि विश्वविद्यालय ने दूसरा स्थान और अग्रसेन हिमालयन गढ़वाल यूनिवर्सिटी ने तीसरा स्थान हासिल कर नकद इनाम जीते।
प्रदर्शनी में कुलसचिव डा. नरेश कुमार शर्मा, एसोसिएट डीन ऑफ स्टूडेंट वेलफेयर एंड एसोसिएट NCC ऑफिसर डा. (कैप्टन) DC पांडे, हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट डिपार्टमेंट के हेड डा. अमर डबराल शामिल हुए।
–न्याय रैली निकाली—
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती पर ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी से न्याय रैली भी निकाली गई। रैली का उद्देश्य समाज के हर तबके तक निःशुल्क कानूनी सहायता, विधिक योजनाओं और नागरिक अधिकारों की जानकारी पहुंचना था।
न्याय रैली की शुरुआत कुलपति डा. अमित आर भट्ट ने हरी झंडी दिखाकर की। रैली क्लेमेंट टाउन के विभिन्न क्षेत्रों में निकली। छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने लोगों को कानूनी अधिकारों और विधिक सहायता की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। यूनिवर्सिटी में कल से दो दिवसीय विधिक सहायता शिविर का आयोजन किया जाएगा। रैली का आयोजन ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के School of Law ने किया। रैली में डिपार्टमेंट हेड डा. विवेक गोयल, डा. मान्य गुप्ता, स्तुति की भी भागीदारी रही।



