अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडदेशराजनीतिराष्ट्रीय

CM पुष्कर के ऐतिहासिक Silver Jubilee Address में 25 साल की उपलब्धि-भावी योजनाओं का Roadmap-संकल्प:Congress सरकार के CM ND तिवारी की भी तारीफ से नहीं हिचके:BCK-TSR1-TSR-2 को भी श्रेय दिया:RSS के योगदान का किया जिक्र:दावा किया,`देश का अग्रणी राज्य बनेगा उत्तराखंड’

Special Session एक दिन के लिए आगे बढ़ाया:कल भी चलेगा

Chetan Gurung

25 साल पहले 9 नवंबर को बतौर राज्य अस्तित्व में आए उत्तराखंड की Silver Jubilee के मौके पर बुलाए गए Special Assembly Session में आज CM पुष्कर सिंह धामी ने ऐतिहासिक `रजतोत्सव सम्बोधन’ के दौरान राज्य के ढाई दशक के सफर की उपलब्धि बताने के साथ ही भावी योजनाओं और संकल्पों को असरदार ढंग से पेश किया। राज्य के गठन में अहम भूमिका निभाने वाले PMs-CMs का आभार जताया। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में RSS (राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ) की भूमिका को भी अहम करार दिया। उत्तराखंड विधानसभा संघ की भूमिका के लिए उसकी तारीफ आधिकारिक तौर पर करने वाली देश की पहली विधानसभा बनी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य की स्थापना कोई आकस्मिक घटना नहीं थी। यह वर्षों के लंबे संघर्ष, असीम त्याग और हजारों आंदोलनकारियों के बलिदान का परिणाम है। राज्य निर्माण के लिए जान देने वाले आंदोलनकारियों, अहम भूमिका निभाने वाले सभी पूर्व PMs-CMs और Public Representatives को वह श्रद्धापूर्वक नमन करना चाहते हैं। CM के तौर पर नित्यानन्द स्वामी-भगत सिंह कोश्यारी ने अन्तरिम सरकार में ही राज्य के विकास की बुनियाद रखी।

CM ने बड़ा दिल दिखाया और सियासत से इतर जाते हुए Congress सरकार के CM मरहूम नारायण दत्त तिवारी की राज्य में सियासी स्थिरता देने-औद्योगिक विकास लाने, शिक्षा,स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे को ठोस करने के लिए खुल के तारीफ की। BJP राज के CM त्रिवेन्द्र सिंह रावत को पारदर्शी शासन के लिए और तीरथ सिंह रावत को Covid-19 के बावजूद कुम्भ मेले के सफल आयोजन के लिए पूरा श्रेय खुल के दिया। PM दिवंगत अटल बिहारी वाजपाई का शुक्रिया किया कि उन्होंने उत्तराखंड को औद्योगिक पैकेज दिया।

सरकार के मुखिया और नेता सदन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तराखंड आज विभिन्न क्षेत्रों में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। इसकी अर्थव्यवस्था के Size में 26 गुना और प्रति व्यक्ति आय में 18 गुना इजाफा हुआ है। NITI आयोग के सतत विकास लक्ष्य सूचकांक में राज्य को देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। किसानों की आय वृद्धि दर में भी राज्य ने राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष स्थान हासिल करना बहुत बड़ी उपलब्धि है।

PSD ने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले वर्षों में 30 से अधिक नई नीतियाँ लागू की है। इससे उद्योग, पर्यटन, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। Global Investors Summit में 3.56 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश समझौते हुए। 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्ताव धरातल पर उतारे जा चुके हैं।

CM पुष्कर ने कहा कि राज्य सरकार ने समान नागरिक संहिता (UCC) कानून लागू कर समानता, न्याय और महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया है। राज्य में भू-कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून, दंगारोधी कानून और नकल विरोधी कानून सरीखे कड़े कदम उठाकर पारदर्शी व जवाबदेह शासन की मिसाल पेश की गई है।

उन्होंने बताया कि राज्य में 26 हजार से अधिक युवाओं को पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से सरकारी नौकरियों में अवसर दिए गए हैं। 1 लाख 65 हजार से अधिक महिलाएं “लखपति दीदी” बन चुकी हैं। राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान के लिए आरक्षण, पेंशन और पहचान पत्र जैसी व्यवस्थाओं को सशक्त बनाया गया है।

मुख्यमंत्री PSD ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड “विकसित भारत के लिए विकसित उत्तराखंड” के संकल्प के साथ PM मोदी के “2047 तक विकसित राष्ट्र” के लक्ष्य की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उत्तराखंड आने वाले वर्षों में देश का श्रेष्ठ राज्य बनेगा। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गीत की पंक्तियों “पतवार चलाते जाएंगे, मंज़िल आएगी” के साथ सम्बोधन पूरा किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button