उत्तराखंडदेशराजनीतिराष्ट्रीय

उत्तराखंड रजतोत्सव हर शख्स का पर्व:अगले 25 सालों के विकास का नया Road Map बनाया जाएगा-CM पुष्कर:3 नवम्बर को राष्ट्रपति विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करेंगी:9 नवम्बर को प्रधानमंत्री मोदी देहरादून में करेंगे मार्गदर्शन

Chetan Gurung

CM पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को BJP के प्रदेश कार्यालय में Press Conference में कहा कि उत्तराखण्ड राज्य निर्माण के 25 साल पूरे होने पर आयोजित हो रहे रजतोत्सव हर शख्स का पर्व है। 1 नवम्बर को इगास पर्व से 11 नवम्बर तक इससे जुड़े तमाम बड़े और अहम आयोजन किए जाएंगे। 3 नवंबर को राष्ट्रपति देहरादून में विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करेंगी अरु 9 नवंबर को PM नरेंद्र मोदी सरकार का मार्गदर्शन करने के लिए देहरादून आएंगे। PSD ने राज्य के विकास के लिए अगले 25 सालों का Road Map भी तैयार करने का ऐलान किया।

मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में ही उत्तराखंड राज्य मिला था। आज उत्तराखण्ड 25 वर्षों की उल्लेखनीय यात्रा पूर्ण कर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। वर्ष-2050 उत्तराखण्ड राज्य स्थापना का स्वर्ण जयंती वर्ष होगा। आने वाले इन 25 वर्षों के लिए राज्य सरकार एक नया रोडमैप बनाकर आगे बढ़ेगी।

मुख्यमंत्री ने देश की सीमाओं पर बलिदान देने वाले जवानों और राज्य आंदोलन के बलिदानियों को भी नमन किया। उन्होंने कहा कि राज्य के रजतोत्सव समारोह के अंतर्गत 3 और 4 नवम्बर को विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित किया जा रहा है। पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु विशेष सत्र को संबोधित करेंगी। ये राज्य के लिए गौरव का विषय है। इस विशेष सत्र में राज्य को आगे ले जाने की दिशा में विचार-विमर्श होगा। बीते 25 वर्षों के अनुभवों पर चर्चा की जाएगी।

उन्होंने कहा कि 9 नवम्बर को राज्य स्थापना दिवस पर मुख्य समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। रजतोत्सव समारोह का केंद्रबिंदु संस्कृति, पर्यटन, युवाशक्ति, प्रवासी उत्तराखण्डी तथा राज्य आंदोलनकारी रहेंगे। यह केवल सरकारी आयोजन नहीं, बल्कि जनभागीदारी का उत्सव है। उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य है जिसने समान नागरिक संहिता लागू की है। साथ ही भूमि कानून, धर्मांतरण विरोधी, नकल विरोधी और दंगारोधी कानून लागू कर सुशासन की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं।

PSD ने कहा कि पिछले चार वर्षों में 26 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं। ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में 3.56 लाख करोड़ रुपये के MoU साइन हुए। एक लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की ग्राउंडिंग हो चुकी है। राज्य का बजट पहली बार एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का प्रस्तुत किया गया है। राज्य में 58 लाख आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए हैं। लखपति दीदी योजना से 1 लाख 65 हजार से अधिक महिलाएं आत्मनिर्भर बनी हैं।

CM ने कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार 26 गुना बढ़ा है। प्रति व्यक्ति आय में 17 गुना वृद्धि हुई है। धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन के पुनरोद्धार के लिए केदारनाथ पुनर्निर्माण और बद्रीनाथ धाम के मास्टर प्लान और मानसखण्ड मंदिर माला मिशन के तहत कार्य प्रगति पर हैं। दिल्ली-देहरादून एलिवेटेड रोड और ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजनाएं राज्य के विकास को नई दिशा देंगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर ने कहा की राज्य सरकार पलायन रोकथाम और सीमांत क्षेत्रों के विकास के लिए वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम, स्मार्ट इंडस्ट्रियल टाउनशिप और मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना पहलें संचालित कर रही  है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान BJP की प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत,सुरेश जोशी और Media प्रभारी मनवीर सिंह चौहान भी थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button