उत्तराखंडदेशपर्यटनमनोरंजनयूथराष्ट्रीय

CM पुष्कर के आवास पर `इगास’ की धूम:कपिल शर्मा Show के कलाकारों ने भी रंग भरे:उत्तराखंड के कलाकारों का सम्मान पहाड़ के लोकपर्व हमारा गर्व, हमारी आत्मा-PSD

लोकसंस्कृति का संरक्षण करेगी सरकार

Chetan Gurung

CM पुष्कर सिंह धामी के आवास पर आज शाम-रात बूढ़ी दिवाली और ईगास की जबर्दस्त धूम मची। देहरादून में चल रहे Comedy Fest में Perform करने आए The Kapil Sharma Show के दिग्गज कलाकारों और फिल्मों-TV की दुनिया में अपना जोरदार हुनर दिखा रहे उत्तराखंड के कलाकारों ने भी पहुँच के उत्सव में चार चाँद लगा दिए। मुख्यमंत्री ने कलाकारों का सम्मान किया। उन्होंने प्रदेश के लोगों को ईगास की बधाई देते हुए कहा कि सरकार लोक संस्कृति और परम्पराओं का संरक्षण-पोषण करेगी।  मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी गीता धामी ने अभिवादन कर सभी मेहमानों का स्वागत किया।

CM पुष्कर सिंह धामी और पत्नी गीता ने अभिवादन कर सभी आगंतुकों का स्वागत किया

——————-

CM पुष्कर सिंह धामी (दाएँ) और पूर्व CM डॉ रमेश पोखरियाल निशंक (बाएँ)  ने इगास पर्व आयोजन में पूरे जोशो खरोश से खुद भी शिरकत की

————-

Governor Lt Gen (Ret) गुरमीत सिंह और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल तथा पूर्व CM भगत सिंह कोश्यारी भी इस भव्य आयोजन में शरीक हुए। उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध लोक कलाकारों, गायकों और विभिन्न क्षेत्रों से आए सांस्कृतिक दलों ने पारंपरिक लोकगीत व लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। हारुल, झूमेंलो, चांचरी, थड़िया, जागर और अन्य पारंपरिक नृत्य–गायन ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया।

लोकधुनों की गूंज पर लोग झूमते नजर आए। मुख्यमंत्री ने कहा कि “हमारी लोक संस्कृति और परंपराएँ हमारी सबसे बड़ी धरोहर हैं। उन्हें बचाना और आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाना हमारा सामूहिक दायित्व है।” CM पुष्कर ने लोक मान्यताओं के अनुसार परंपरागत रूप से “भेलों” भी खेला। इससे मौजूद बुजुर्गों, युवाओं और बच्चों में रोमांच नजर आया। मुख्यमंत्री ने लोकगीत, ढोल-दमाऊ की थाप और पारंपरिक मांडणे का उल्लेख करते हुए कहा कि जब घर-आंगन में लोक संस्कृति प्रफुल्लित होती है, तो ऐसा लगता है मानो स्वयं देवभूमि मुस्कुरा रही हो।

उन्होंने खुशी व्यक्त की कि प्रवासी उत्तराखंडी अब इगास पर अपने पैतृक गांवों का रुख कर रहे हैं। हम सब मिलकर न सिर्फ अपनी संस्कृति को समृद्ध करें, बल्कि “विकल्प रहित संकल्प” के साथ उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने में योगदान दें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो विश्वास उत्तराखंड पर जताया है, उसे साकार करना हम सभी का दायित्व है। समारोह में मंत्री सतपाल महाराज, गणेश जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, MP नरेश बंसल, विधायक सुरेश गड़िया,BJP के प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत,दायित्वधारी मधु भट्ट,हेमंत द्विवेदी-पुनीत मित्तल,विशाल गुप्ता,मुख्य सचिव आनंदबर्द्धन और अन्य अफसर शरीक हुए।

—Comedy कलाकारों ने बढ़ाई रौनक—

भरत कुकरेती को सम्मानित करते CM पुष्कर सिंह धामी

————-

मुख्यमंत्री आवास पर तब और रौनक बिखर गई जब एक साथ देश भर के अनेक दिग्गज कलाकार और विख्यात Comedy Artist और उत्तराखंड के भी तमाम चर्चित कलाकार भरत कुकरेती और Film Director राज शांडिल्य के साथ पहुंचे। CM PSD ने सभी को सम्मानित करने के साथ ही ईगास की बधाई दी और कलाकारों से बधाई-शुभकामनाएँ लीं।

कपिल शर्मा Comedy Show के कृष्ण अभिषेक-किकू शारदा भी इनमें शामिल थे। उत्तराखंड का सबसे बड़ा Comedy Fest गढ़ी कैंट के IHM Audi में आज शुरू हुआ। Show को भरत कुकरेती ने उत्तराखंड राज्य की Silver Jubilee पर शहीद आंदोलनकारियों और उस वक्त के संघर्षशील आंदोलनकारियों को समर्पित किया है। कपिल शर्मा शो शुरुआत में भरत का ही Direct किया और लिखा हुआ है।

कलाकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि  सांस्कृतिक आयोजनों में देश के प्रख्यात कलाकारों की भागीदारी से युवा पीढ़ी को नई प्रेरणा मिलती है। राज्य की कला एवं संस्कृति को वैश्विक पहचान प्राप्त होती है। उन्होंने हास्य कला के माध्यम से समाज में सकारात्मकता, सौहार्द और उत्साह बढ़ाने में योगदान के लिए हास्य कलाकारों की सराहना की।

ईगास पर मुख्यमंत्री से मिलने वालों में हेमंत पांडे, हिमानी शिवपुरी,श्रुति उलफत,बृजेन्द्र काला-वरुण बडोला भी शामिल थे। कलाकारों ने मुख्यमंत्री के साथ सांस्कृतिक संवाद के दौरान राज्य की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक ऊर्जा की सराहना के साथ कहा कि इनसे और लोगों के उत्साह से उन्हें अत्यंत प्रेरणा मिली है।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button