उत्तराखंडदेशयूथराष्ट्रीयशिक्षा

भारत के सपनों को हकीकत में बदल रहीं बेटियाँ-विजया:Graphic Era की VCP राखी का सम्मान

Chetan Gurung

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने भारत की नारी शक्ति का जिक्र करते हुए कहा कि वे आज घर के आंगन से लेकर अंतरिक्ष तक अपनी प्रतिभा, साहस और संकल्प का परचम फहरा रहीं। नया भारत सपनों को हकीकत में बदलने का हौसला रखने वाली बेटियों का है। समारोह में राखी घनशाला (VCP-Graphic Era Group of Institutions) को आयोग की तरफ से उनके विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

विजया रहाटकर ने आज ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में कैंपस कॉलिंग कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कहा कि भारत विश्व का सबसे युवा देश है और यही युवा राष्ट्र की दिशा और दशा तय करते हैं। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए बनाए गए कानून की जानकारी हर नागरिक तक पहुंचना बेहद जरूरी है। डोमेस्टिक वायलेंस एक्ट और साइबर क्राइम एक्ट की जानकारी का अभाव ही अक्सर महिलाओं को नुकसान पहुंचता है।

GEU को देश की अग्रणी और जागरूक संस्थानों में करार देते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ समाज में जिम्मेदारी, चेतना और परिवर्तन का भाव जगाने में भी वह अहम भूमिका निभा रहा है। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि भारत की महिलाएं केवल प्रेरणा नहीं परिवर्तन की पहचान बन चुकी है। वे बड़े-बड़े पदों पर कार्य कर अपने परिश्रम, क्षमता और नेतृत्व से पूरे विश्व में भारत का गौरव बढ़ा रही हैं।

कार्यक्रम में आयोजित विविध सत्रों में छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम, महिला सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण की जानकारी दी गई। छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों, संवैधानिक अधिकारों और सुरक्षा उपायों और स्वयं की रक्षा की व्यवहारिक तरीकों से भी अवगत कराया गया। युवाओं को कानूनी दृष्टि से सजग बनाया। कार्यक्रम का आयोजन सिल्वर जुबली कन्वेंशन सेंटर में किया गया।

ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी और राष्ट्रीय महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजन किया गया। यूनिवर्सिटी के प्रो चांसलर डा. राकेश शर्मा, कुलपति डा. नरपिंदर सिंह, प्रो वीसी डा. संतोष एस. सर्राफ, कुलसचिव डा. नरेश कुमार शर्मा, डीन ऑफ स्कूल ऑफ लॉ डा. डेजी अलेक्जेंडर, हेड ऑफ हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट डिपार्टमेंट डा. अमर डबराल इस मौके पर मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डा. भारती शर्मा ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button