उत्तराखंडदेशपर्यटनराष्ट्रीय

जैसा लोग चाहते हैं,वैसा बनाएँ शारदा कॉरिडोर विकास परियोजना-CM पुष्कर:3300 करोड़ की लागत से बनेगा Project:विवेकानंद Circuit को Spiritual Zone बनाया जाएगा

Chetan Gurung

CM पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा लोहियाहेड Camp Office में “शारदा कॉरिडोर विकास परियोजना” की समीक्षा में कहा कि 3300 Cr की लागत से बनने वाली इस परियोजना को लोगों की इच्छा के मुताबिक बनाया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि शारदा कॉरिडोर परियोजना का उद्देश्य लगभग 200 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र का समग्र विकास करना है। इससे यह क्षेत्र धार्मिक, सांस्कृतिक, पर्यटन एवं पर्यावरणीय दृष्टि से सशक्त और आकर्षक बन सकेगा।

परियोजना से जुड़ी 38 प्रमुख कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी की गई। अधिकारियों को कार्यों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शिता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए गए। परियोजना में शारदा घाट का पुनर्विकास, सिटी ड्रेनेज प्लान, रणकोची माता मंदिर का पुनरुद्धार, बनबसा में हेलीपोर्ट का विकास, चूका से चल्थी माउंटेन बाइक ट्रेल निर्माण, बनबसा में अंतरराष्ट्रीय सीमा बाजार का विकास, श्रद्धा पथ नदी तट का सौंदर्यीकरण, शारदा रिवरफ्रंट के लिए मास्टर प्लान और एयरो स्पोर्ट्स सुविधाओं का सृजन शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने भूमि अधिग्रहण एवं हस्तांतरण कार्यों को शीघ्रता एवं प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। निर्माण कार्यों में पर्यावरण संरक्षण सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखने, डिज़ाइन एवं ढाँचा पारंपरिक संस्कृति एवं स्थापत्य शैली के अनुरूप तैयार करने और कार्यदायी संस्था को क्षेत्र में स्थानीय कार्यालय स्थापित करने के निर्देश दिए।

CM ने कहा कि भविष्य में लोहाघाट स्थित विवेकानंद सर्किट का विकास एवं माँ वाराही धाम को Spiritual Zone के तौर पर विकसित करने की दिशा में भी कार्य किए जाएंगे। क्षेत्र को Destination Wedding Hub के तौर पर विकसित करने तथा सेना, पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों के शहीदों के सम्मान में “शौर्य स्थल” विकसित करने के निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना का उद्देश्य टनकपुर की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक पहचान को सहेजते हुए, पर्यटन, पर्यावरण एवं श्रद्धालुओं के अनुभव को और बेहतर बनाना है। परियोजना स्थानीय रोजगार संवर्धन एवं जनजीवन स्तर सुधार का माध्यम बनेगी।

बैठक में दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू,विशेष सचिव/UIDB के Joint MD अजय मिश्रा,DM नितिन सिंह भदौरिया,जिलाधिकारी (चम्पावत)  मनीष कुमार, ADM (चम्पावत) कृष्णा नाथ गोस्वामी, CDO डॉ. GS खाती उपस्थित थे।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button