उत्तराखंडक्राइमदेशराष्ट्रीय

Big Breaking::16 IPS Transfers:मंजूनाथ नैनीताल-कमलेश उत्तरकाशी-सर्वेश पौड़ी-सुरजीत चमोली के कप्तान:अभिनव फिर Intelligence-Security Chief:अंशुमन अभियोजन के Director:8 PPS भी बदले

Chetan Gurung

CM पुष्कर सिंह धामी ने IAS अफसरों के बाद 16 IPS और 8 PPS अफसरों में भी फेरबदल कर कानून-व्यवस्था को चुस्त-सख्त करने का दांव चला। TC मंजूनाथ को नैनीताल का SSP बना दिया गया। कमलेश उपाध्याय को उत्तरकाशी-सर्वेश पँवार को पौड़ी, सुरजीत सिंह पँवार को चमोली की पुलिस कप्तानी सौंप दी गई। DGP रह चुके अभिनव कुमार फिर Intelligence और Security Chief बना दिए गए। ADG अजय प्रकाश अंशुमन अभियोजन के Director बना दिए गए। 8 PPS अफसरों के भी तबादले कर दिए गए। पंकज गैरोला को विकासनगर का Additional SP बना दिया गया।

CM Pushkar Singh Dhami-इस बार IPS अफसरों को फेंटा


1996 batch के अभिनव कुमार फिर Intelligence Chief
—————–

मंजूनाथ उधम सिंह नगर से हटने के लगभग 1 साल बाद फिर से बड़े जिले के SSP बनाए गए। उनको CM पुष्कर के विश्वासपात्रों में शुमार किया जाता है। उन्होंने प्रह्लाद मीणा की जगह ली। प्रह्लाद को Vigilance का SP बनाया गया है। पौड़ी के SSP लोकेश्वर को PHQ लाया गया है। उत्तरकाशी की SP सरिता डोभाल को Intelligence HQ में लाया गया। सर्वेश को चमोली से पौड़ी की कप्तानी सौंपी गई।

TC Manjunath-नैनीताल की कमान

—————-

यशवंत सिंह SSP(CID) से 31वीं वाहिनी PAC में भेजा गया। 1995 Batch में DGP दीपम सेठ के साथ वाले डॉ PVK प्रसाद से अभियोजन के निदेशक की ज़िम्मेदारी हटा ली गई। दीपम से पहले DGP रहे और Jail के प्रमुख अभिनव Intelligence और Security के भी Boss बना दिए गए हैं। ये दोनों महकमे अंशुमन के पास थे। शासन में विशेष प्रमुख सचिव ADG अमित सिन्हा से विधि विज्ञान प्रयोगशाला के Director की ज़िम्मेदारी हटा ली गई।

IG विम्मी सचदेवा से मानवाधिकार महकमा हटा लिया गया। IG नीलेश आनंद भरणे को निदेशक (विधि विज्ञान प्रयोगशाला) के साथ ही STF-ANTF-Cyber सौंप दिया गया। IG अनंत शंकर टाकवाले को मानवाधिकार से मुक्त कर दिया गया। IG सुनील कुमार मीणा कानून-व्यवस्था संभालेंगे। PPS में प्रकाशचन्द्र-मनोज कत्याल-रेणु लोहनी-स्वप्न किशोर सिंह-मनीषा जोशी-अभय कुमार सिंह-कमला बिष्ट-पंकज गैरोला के तबादले कर दिए गए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button