उत्तराखंडदेशराजनीतिराष्ट्रीय

Biggest Breaking::CM पुष्कर ने फिर किया महा तबादला:दिवाली में किसी के दिए की चमक कम की-किसी की बढ़ाई:22 IAS फेंटे गए:ललित रयाल नैनीताल-अंशुल अल्मोड़ा के DM:गौरव चमोली-आकांक्षा बागेश्वर-आशीष पिथौरागढ़ के Collector:धिराज-मधुकर-सोनिका ने मुख्यमंत्री दरबार में बढ़ाया ओहदा-चमक:17 PCS-1 IFS-सचिवालय सेवा वाले भी हिले

Chetan Gurung

दीपावली से 9 दिन पहले CM पुष्कर सिंह धामी ने महा तबादले को अंजाम देते हुए 22 IAS-1 IFS-17 PCS समेत 44 बड़े-छोटे-मँझोले नौकरशाहों में किसी के दिए की चमक रोशन कर दी तो किसी की मद्धिम। ललित मोहन रयाल को नैनीताल का DM बना के सभी को चौंका डाला। अंशुल सिंह को संस्कृति नगरी अल्मोड़ा, आकांक्षा कोंडे को बागेश्वर-गौरव कुमार को चमोली-आशीष भटगाईं को पिथौरागढ़ की Collectorship-DMship सौंप दी गई। सचिव धिराज गर्ब्याल-विशेष प्रमुख सचिव IFS पराग मधुकर धकाते और सोनिका ने Additional Prize Postings हासिल कर साफ जतलाया कि वे भी मुख्यमंत्री दरबार के खास नवरत्नों में शुमार हैं। सभी मिला के 44 अफसरों में किसी के घर दीप जले-किसी के दिल।

CM Pushkar Singh Dhami-दिवाली में किसी नौकरशाह का दिल जलाया किसी का दीप

———————–

 

तबादले कई दिनों से संभावित थे। इसकी हलचल लगातार नौकरशाही में चल रही थी। अंशुल HRDA में VC और आकांक्षा हरिद्वार में CDO थीं। सचिवों और अपर सचिव स्तर के IAS अफसरों में कम ही ऐसे रहे, जिनके हिस्से निराशा आई। आशीष के अलावा सभी DM पहली बार जिले संभालेंगे। सचिव दिलीप जावलकर से ग्राम्य विकास, ग्रामीण निर्माण विभाग,CPD-UGVS-REAP वापिस ले लिया। BVRC पुरुषोत्तम से मछली पालन महकमे के निर्देशक और चंद्रेश कुमार यादव से पंचायतीराज की कुर्सी ले लगी गई। बदले में कुछ दिया नहीं गया। रवनीत चीमा से श्रम और आयुक्त (दिव्यांगज) हटा लेकिन पुनर्गठन सरीखा महकमा ही बदले में उनको मिला।

Sonika-CM की बेहद करीबी बन के उभरीं


Dhiraaj Garbyal-CM दरबार के भरोसेमंद बन के उभरते नौकरशाह

————-

Anshul Singh

Lalit Mohan Rayal-पहली ही गेंद पर Six

—————

रणवीर सिंह चौहान से DG (कृषि-उद्यान) लिया तो उनको Commissioner (खाद्य) के तौर पर दूसरी कुर्सी लौटा दी गई। पर्यटन-धर्मस्व के सचिव धिराज गर्ब्याल को ग्राम्य विकास और ग्रामीण निर्माण के साथ ही दिलीप से लिए गए अन्य ज़िम्मेदारी भी सौंप दी गई। जंगल वाले अफसर डॉ पराग को पंचायतीराज की ज़िम्मेदारी भी दे दी गई। Commissioner (Tax)-IG (Stamp) और कुम्भ के मेलाधिकारी की बड़ी और अहम कुर्सियों को संभाल रही सोनिका को VC-Haridwar-Roorki development Authority भी बना के उनके कद को और ऊंचा कर दिया गया।

अपर सचिवों में विजय जोगदंड से राजस्व महकमा, विनीत कुमार से वन, अनुराधा पाल से चिकित्सा-स्वास्थ्य-चिकित्सा शिक्षा वापिस ले लिया गया। DM-चमोली की कुर्सी से हटाए गए डॉ संदीप तिवारी साज कल्याण विभाग के निदेश, पिथौरागढ़ के DM से हटाए गए विनोद गिरि गोस्वामी शहरी विकास विभाग के सचिव-निदेशक का कामकाज संभालेंगे। अल्मोड़ा के DM से हटाए गए आलोक पांडे को CEO-PMGSY,अपर सचिव-IT, और ITDA का HoD बना दिया गया। नैनीताल की DM की ज़िम्मेदारी से फारिग होने के बाद वंदना DG-कृषि और उद्यान तथा AdlS-Planning देखेंगी।

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button