अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडदेशपर्यटनयूथराष्ट्रीयस्पोर्ट्स

Asian Cadet Fencing Cup! 17 देशों के Champions दिखाने उतरे तलवारबाजी का हुनर:CM पुष्कर ने कहा,`खेल संस्कृति को नया मुकाम मिलना चाहिए’:उत्तराखंड का खेलों में इतिहास रचना शुरू

Chetan Gurung

हल्द्वानी के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम (गौलापार) में Asian Cadet Cup Fencing Championship में 17 देशों के तलवारबाज़ हुनर का प्रदर्शन करने कोर्ट पर उतर चुके हैं। आज CM पुष्कर सिंह धामी ने प्रतियोगिता का उदघाटन करने के दौरान कहा कि खेल संस्कृति को उत्तराखंड में नया मुकाम मिलना चाहिए। सरकार इस मुहिम को तेजी से अंजाम देगी।  प्रतियोगिता का दीप प्रज्वलित कर आरंभ करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलों की दुनिया में भी उत्तराखंड इतिहास रचने लगा है। 38th National Games में उसका 103 Medals जीतना इसकी बानगी है। उत्तराखंड को सभी क्षेत्रों में देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार जी-जान से जुटी हुई है। राज्य सरकार प्रदेश  में खेलों को बढ़ावा देने के लिए कार्य करती रहेगी।

उन्होंने खिलाड़ियों से पर्यावरण संरक्षण के प्रति सदैव सजग रहने और Drugs से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार “मुख्यमंत्री खेल विकास निधि”, “मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना”, “मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना” तथा “खेल किट योजना” जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से राज्य के उभरते हुए युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम कर रही है।

CM ने कहा कि “उत्तराखण्ड खेल रत्न पुरस्कार” और “हिमालय खेल रत्न पुरस्कार” प्रदान कर खिलाड़ियों की योग्यता का सम्मान किया जा रहा है। राजकीय सेवाओं में खिलाड़ियों के लिए 4 प्रतिशत खेल कोटे को फिर से लागू कर दिया है। राज्य के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को 50-50 लाख रुपए की सम्मान राशि से पुरस्कृत किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि  पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तार की दिशा में कार्य कर रहे हैं। रेल मंत्री से यहाँ नई ट्रेनें देने के लिए भी आग्रह किया है। सरकार हल्द्वानी में उत्तराखंड के प्रथम खेल विश्वविद्यालय एवं महिला स्पोर्ट्स कॉलेज स्थापित करने के अपने संकल्प को साकार करेगी। राज्य में 517 करोड़ रुपये की लागत से World Class Sports Infrastructure विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। उत्तराखंड अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं के आयोजनों के लिए तेजी से उभर रहा है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी “खेलो इंडिया” और “फिट इंडिया मूवमेंट” जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से देश में खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में भारत खेलों के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि कई अन्य खेलों की तरह आने वाले समय में तलवारबाजी में भी राज्य के खिलाड़ी नए-नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे। मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए राष्ट्रीय फेंसिंग महासंघ के  महासचिव राजीव मेहता ने आयोजन के संबंध में विभिन्न जानकारियां दी। उन्होंने कहा कि खेल एशियाई फेंसिंग परिसंघ की ओर से आयोजित 5 दिन स्पर्धा के मुकाबले आगामी 23 सितंबर तक खेले जाएंगे।  देश-विदेश के लगभग 250 से अधिक खिलाड़ी इसमें हिस्सा ले रहे हैं। भारत से लगभग 150 खिलाड़ी प्रतिभा कर रहे हैं।

बालक बालिका वर्ग में होने वाले होने जा रही इस स्पर्धा में तजाकिस्तान सीरिया मलेशिया श्रीलंका थाईलैंड इंडोनेशिया देशों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। इस अवसर पर  विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट, राम सिंह कैड़ा,प्रमोद नैनवाल, उत्तरांचल ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेश नेगी, महसचिव डॉ DK सिंह,जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवाल, दायित्वधारी डॉ अनिल कपूर डब्बू, Commissioner (कुमायूं) दीपक रावत और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button