उत्तराखंडदेशराजनीतिराष्ट्रीय

दिल्ली से लौटे CM पुष्कर तो मंडराए MLAs:Cabinet Expansion की संभावनाओं ने खोले उम्मीदों के पंख:फूटे ख़्वाहिशों के अंकुर

Chetan Gurung

CM पुष्कर सिंह धामी के दिल्ली से लौटते ही उनके दरबार में और आसपास MLAs मंडराने लगे हैं। वे मुख्यमंत्री से मिल तो कामकाज के बहाने से रहे लेकिन राजनीतिक समीक्षक इसके पीछे असल वजह Cabinet Expansion की संभावना को देख रहे।

रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर विधायक सहदेव पुंडीर, खजान दास, सुरेश चौहान, भरत चौधरी, संजय डोभाल, अनिल नौटियाल, प्रीतम पंवार एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने कतार में पहुँच के सरकार के मुखिया से मुलाक़ात की। उन्होंने अपने-अपने इलाकों की विकास संबंधी मांगों और समस्याओं को पेश किया। मुख्यमंत्री ने सभी मांगों के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। हाथों-हाथ  कुछ सम्बन्धित विभागों को आवश्यक निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य जनता को त्वरित और पारदर्शी सेवाएँ उपलब्ध कराना है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी से समस्याओं का समाधान और विकास कार्य और अधिक प्रभावी होंगे।  विभिन्न क्षेत्रों में आई प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित क्षेत्रों का स्वयं भ्रमण करने और जरूरतमंद परिवारों तक समयबद्ध सहायता पहुँचाने में सहयोग करने की जरूरत भी विधायकों से जताई।

उन्होंने कहा कि सरकार राज्य में सड़क संपर्क, स्वास्थ्य सुविधाओं, शिक्षा, पर्यटन, पेयजल एवं ऊर्जा जैसे बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए लगातार प्रयासरत है। ऐसा समझा जा रहा है कि आधे से ज्यादा BJP विधायकों के दिलों में मंत्री बनने की ख़्वाहिशों के अंकुर फूटे हुए हैं। मंत्रिमंडल में खाली 5 सीटों और 2-3 मंत्रियों को अलविदा कहे जाने की संभावनाओं के जन्म होने से ऐसा हो रहा है।

शीर्ष सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री PSD की आला कमान से Cabinet Expansion पर चर्चा लगातार हो रही। इसके चलते ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी कहते रहे हैं कि मंत्रिमंडल विस्तार होगा और सही लोगों को उचित समय पर सरकार में रह के लोगों की सेवा करने का अवसर दिया जाएगा। पहले भी कई बार मंत्रिमंडल विस्तार पर खूब माथा-पच्ची उयर सुर्खियां जन्म लेती रही हैं। उम्मीद है कि इस बार ये आकार ले लेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button