राष्ट्रीय

जश्न-ए-आजादी पर बोले CM पुष्कर,`उत्तराखंड कई Destination का Hub बन के उभर रहा:रोजगार-विकास ने पकड़ी रफ्तार’:ADGP अंशुमन को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक-IPS श्वेता को CM सरहनीय सेवा Medal

नई दिल्ली में उत्तराखंड सदन-निवास,धराली में भी तिरंगा फहराया गया

Chetan Gurung

जश्न-ए-आजादी के 79 वें महापर्व पर CM पुष्कर सिंह धामी ने राजधानी के परेड ग्राउंड पर बारिश की हल्की और ठंडी फुहारों के बीच दिलकश मौसम के बीच मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करने के साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया एवं फोटो प्रदर्शनी भी देखी। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (Vet) गुरमीत सिंह ने भी राजभवन में High Tea दी। मुख्यमंत्री ने अपने आवास और BJP प्रदेश HQ पर और CS आनंदबर्द्धन ने सचिवालय में झण्डा फहराया। नई दिल्ली के उत्तराखंड सदन और उत्तराखंड निवास में भी झंडे फहराए गए। आपदा के बावजूद धराली में भी तिरंगा फहराया गया।

मुख्य समारोह में ADGP अजय प्रकाश अंशुमन (सबसे ऊपर) और Commandant श्वेता चौबे को Medal प्रदान करते CM PSD


—————–

आवास पर ध्वज फहराने के बाद सलामी देते CM PSD

————

राजभवन में Coffee Table Book को राज्यपाल  गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने Release किया

——————

मुख्यमंत्री ने ADGP अजय प्रकाश अंशुमन को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया। सेवा के आधार पर मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से श्वेता चौबे, (Commandant-IRB-2) DySP योगेश चन्द्र पुलिस,विपिन चन्द्र पाठक, नरेन्द्र सिंह बिष्ट, राकेश चन्द्र भट्ट, अजय प्रकाश सेमवाल, सुनीत कुमार को भी मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित किया गया।

राजभवन में पूर्व CS राधा रतूड़ी और उनके पति पूर्व DGP अनिल रतूड़ी को हाथ मिला के बधाई देते CM PSD


BJP प्रदेश HQ पर झण्डा फहराने के बाद सलाई देते मुख्यमंत्री पुष्कर और अन्य

—————

सचिवालय में ध्वजारोहण करते CS आनंदबर्द्धन

———-

विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से Adl SP शेखर चन्द्र सुयाल , Inspector राजेन्द्र सिंह खोलिया, कैलाश चन्द्र भटट्, SI मनोहर सिंह रावत, ओमकान्त भूषण, दीपक कुमार,  गोपाल राम, अमरजीत और राहुल भी सम्मानित किए गए। खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर प्रिया राणा, मनीषा चौहान, राहुल सरनालिया, अमीषा चौहान विशम कश्यप, अमित बेलवाल और महक चौहान को मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित किया गया।

CM पुष्कर ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए राज्यहित में 6 घोषणाएं की। मिड-डे मील योजना के तहत भोजन बनाने के लिए 2 गैस सिलेंडर और 1 चूल्हा स्कूलों में दिए जाएंगे। पेयजल आपूर्ति में कठिनाई वाले विधानसभा क्षेत्रों में 10-10 हैंडपंप स्थापित किए जाएंगे। ग्राम चौकीदार एवं ग्राम प्रहरी के मानदेय में एक हजार रुपए की वृद्धि की जाएगी।

सैनिक कल्याण विभाग के अंतर्गत कार्यरत ब्लॉक प्रतिनिधियों के मानदेय में दो हजार रुपए की वृद्धि की जाएगी। राज्य में दूरस्थ व रोजगार  मूलक उच्च शिक्षा के समग्र विकास और प्रचार-प्रसार के लिए जनपद स्तर पर विशेष शैक्षणिक केंद्र स्थापित किए जाएंगे। संचालन व समन्वय उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय करेगा।

PSD ने कहा कि गंगोत्री ग्लेशियर सहित प्रदेश के अन्य हिमालयी ग्लेशियर एवं उनके समीपवर्ती क्षेत्रों का नियमित अध्ययन कराया जाएगा। प्रीडेक्टिव और प्रोएक्टिव आपदा प्रबंधन के लिए आपदा प्रबंधन विभाग को और अधिक मजबूत किया जाएगा। उन्होंने वीर बलिदानियों और स्वतंत्रता सेनानियों का स्मरण करते हुए उत्तराखंड राज्य स्थापना के लिए जीवन समर्पित करने वाले सभी आंदोलनकारियों को नमन किया।

CM ने उत्तरकाशी के धराली सहित राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में आई प्राकृतिक आपदाओं में प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आपदा की कठिन परिस्थितियों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में ARMY,ITBP,NDRF,SDRF  और राज्य सरकार के विभिन्न विभागों ने तत्परता, समर्पण और साहस के साथ राहत एवं बचाव का सरहनीय कार्य किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में, वर्ष 2047 तक भारत पूर्ण विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित होने के संकल्प के साथ, तीव्र गति से प्रगति के पथ पर अग्रसर है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारत की शक्ति और सामर्थ्य को पूरी दुनिया ने देखा।  उत्तराखंड धार्मिक पर्यटन, वेलनेस टूरिज्म, एडवेंचर टूरिज्म,फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन और वेडिंग डेस्टिनेशन के क्षेत्र में देश के एक विशिष्ट हब के रूप में तेजी से उभर रहा है।

CM ने कहा की राज्य में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में उद्यमियों के साथ 3.56 लाख करोड़ रुपये के करार किए गए। डेढ़ वर्ष में 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं को धरातल पर उतारने में सरकार सफल रही। किच्छा खुरपिया फार्म में 1000 एकड़ से अधिक भूमि पर एक स्मार्ट इंडस्ट्रियल टाउनशिप विकसित करने की दिशा में भी कार्य किए जा रहे हैं। Start Up के अनुकूल इकोसिस्टम विकसित करने के लिए इन्क्यूबेशन सेंटर बनाने के साथ ही 200 करोड़ के वेंचर फण्ड की भी व्यवस्था की गई है।

PSD ने कहा कि राज्य सरकार देवभूमि को खेलभूमि के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। राज्य में ग्रीन गेम्स की थीम पर आयोजित राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखण्ड ने 103 पदक जीतकर 7वां स्थान प्राप्त कर एक नया इतिहास रचा। खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार राज्य में स्पोर्ट्स लीगेसी प्लान भी लागू करने जा रही है। प्रदेश के 8 शहरों में 23 खेल अकादमियां स्थापित की जाएंगी। प्रदेश को योग एवं अध्यात्म की वैश्विक राजधानी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश में नई योग नीति लागू की है।

मुख्यमंत्री ने कहा की प्रदेश में आयुर्वेदिक एवं प्राकृतिक चिकित्सा, योग और आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गढ़वाल और कुमाऊं मंडलों में एक-एक ’’स्पिरिचुअल इकोनॉमिक ज़ोन’’ की स्थापना की जा रही है। “नई पर्यटन नीति’’ बनाई गई है। केदारखंड और मानसखंड मंदिरमाला मिशन पर तेजी से कार्य हो रहे हैं। हरिपुर कालसी में यमुना तीर्थ स्थल तथा हरिद्वार-ऋषिकेश कॉरिडोर के साथ-साथ शारदा कॉरिडोर परियोजना पर भी कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में देश का सबसे प्रभावी नकल विरोधी कानून लागू होने के बाद पिछले चार वर्षो में लगभग 24 हजार से अधिक युवाओं ने सरकारी नौकरियां प्राप्त की हैं। प्रदेश की बेरोजगारी दर में रिकॉर्ड 4.4 प्रतिशत की कमी आई है। सरकार के सतत प्रयासों से राज्य की GSDP में 1.3 गुना और प्रति व्यक्ति आय में 11.33 प्रतिशत वृद्धि हुई। देश में सबसे पहले “समान नागरिक संहिता” कानून लागू करने का ऐतिहासिक कदम बढ़ाया है। `ऑपरेशन कालनेमि’ के माध्यम से सनातन धर्म को बदनाम करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, मंत्री सुबोध उनियाल, राज्यसभा सांस महेन्द्र भट्ट, नरेश बंसल, विधायक खजानदास, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, DGP दीपम सेठ, जिलाधिकारी सविन बंसल,SSP अजय सिंह उपस्थित थे 79वें स्वतंत्रता दिवस पर राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) की तरफ से आयोजित High Tea में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,उनकी पत्नी गीता धामी,मंत्री सुबोध उनियाल,गणेश जोशी,सतपाल महाराज,पूर्व CM भगत सिंह कोश्यारी, डॉ रमेश पोखरियाल निशंक,MP नरेश बंसल, MLA खजानदास भी शामिल हुए।

नौकरशाहों में CS आनंदबर्द्धन,प्रमुख सचिव RK सुधांशु,DGP दीपम सेठ,ADGP V मुरुगेशन, अजय प्रकाश अंशुमन,IG-ITBP संजय गुञ्ज्याल,पूर्व CS N रविशंकर,राधा रतूड़ी,पूर्व DGP अनिल रतूड़ी और तमाम अहमतरीन लोग शरीक हुए। राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने ‘‘संवैधानिक नेतृत्व प्रेरक अभिव्यक्ति’’ पुस्तक का विमोचन किया। उत्तराखण्ड सैनिक पुनर्वास संस्था की कॉफी टेबल बुक ‘‘एक शाम सैनिकों के नाम’’ का भी विमोचन किया। धराली में आपदा के बावजूद लोगों ने जोश के साथ स्वतन्त्रता दिवस समारोह में जोश के साथ शिरकत की। SDRF के IG अरुण मोहन जोशी ने झण्डा फहराया।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button