उत्तराखंडदेशराजनीतिराष्ट्रीय

Current Affairs!पंचायत सरकारें::BJP के हिस्से मीठा स्वाद!Congress को Oxygen:ख़ासी तादाद में जीते Independents:BJP के लिए हालात माकूल!BDC प्रमुख-जिला पंचायत अध्यक्षों के लिए छिड़ेगी BJP-Congress में असली जंग:CM पुष्कर के गोद लिए गाँव सारकोट की प्रधानी संभालेंगी 21 साल की प्रियंका नेगी:मुख्यमंत्री ने दी बधाई

युवाओं-शिक्षितों पर जताया लोगों ने भरोसा तो वंशवाद को भी झटका

Chetan Gurung

पंचायत सरकारों के Elections में ग्राम प्रधान से ले के जिला पंचायत सदस्यों के अधिकांश नतीजे देखने के बाद ये साफ हुआ कि सत्तारूढ़ BJP के हिस्से मीठा पानी आया लेकिन ये भी झलक मिली कि लगातार चुनावों में शिकस्तों से सुन्नाई Congress ने भी कुछ हद तक Oxygen पाई। Independents ने एक बार फिर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई और समीक्षक इस तस्वीर को BJP के माकूल मान के चल रहे। निर्दलियों का रुझान आम तौर पर सत्ताधारी दल के साथ जुड़ने का रहना इसकी वजह समझी जा सकती है। BJP-Congress में असली और दिखाई देने वाली जंग BDC प्रमुख-जिला पंचायत अध्यक्ष के Elections में छिड़ेगी। पंचायत Elections के नतीजों को गौर से देखने पर ये साफ होता है कि लोगों ने युवाओं-शिक्षितों पर यकीन जताया। ठेठ नेताओं को उनके करीबी रिश्तेदार हरवा के झटका दिया। कुछ ही दिग्गज राजनेता अपनी लाज बचाने में कामयाब रहे। CM पुष्कर सिंह धामी के गोद लिए आदर्श गाँव गैरसैण के सारकोट में 21 साल की प्रियंका नेगी ने प्रधान का चुनाव जीत के ये संदेश दिया कि मौजूदा दौर अब युवाओं का होने वाला है। मुख्यमंत्री ने प्रियंका को फोन पर बधाई देने के साथ ही देहरादून आ कर मिलने का न्यौता दिया।

CM Pushkar Singh Dhami-असली ताकत BDC प्रमुखों-जिला पंचायत अध्यक्षों में लगाएंगे!

————————

BJP ने 320 Seats (जिला पंचायत) में ताल ठोंकी थी। जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी इसी के विजेता तय करते हैं। शाम तक 120 के करीब कमल वाले जीत चुके थे। Congress के पास शायद Candidates नहीं थे। उसने 200 सीटों पर ही लड़ना पसंद किया। 75 के करीब सीट उसके हाथ लग चुकी थी। अंतिम नतीजे आने के बाद इन Stats में मामूली फेरबदल होगी। BDC Members की जंग में BJP का दावा है कि उसके हिस्से 82 फीसदी सीटें आई हैं। असल आंकड़ा आने और विश्लेषण करने के बाद ही इसकी हकीकत सामने आएगी। ये तय है कि BJP के अधिकांश प्रत्याशी इस पर जीते या फिर उसके समर्थित जीते। 2977 सीटों पर Elections हुए थे।

Priyanka Negi-Youngest Gram Pradhan

———————–

जिला पंचायत सदस्य चुनावों में एक Trend उभर के सामने आया। लोगों से जमीनी जुड़ाव रखने और निष्ठावान दिखने वालों को ही Vote पड़े। BJP के पुराने चावल MLA बिशन सिंह चुफाल बेटी तो Congress MLA प्रीतम सिंह बेटे को इसी पहलू के चलते जीतवा के ले आए। Ex MLA राजेंद्र भण्डारी की पत्नी रजनी हार गईं। MLA दिलीप,राम सिंह कैड़ा, सरिता आर्य के करीबी मैदान में खेत रहे। बेला टोलिया खुद लड़ने उतरीं लेकिन झटका खा गईं। Assembly Elections में टिकटों की दावेदारी करते समय इन सभी को इन शिकस्तों का ठोस जवाब अभी से आला कमान को देने के लिए तैयार रखना होगा।

नतीजों ने ये भी दिखाया कि पंचायत सरकारों के चुनावों में Party निष्ठा से अधिक प्रत्याशी की खुद की छवि-प्रतिष्ठा और उससे जुड़े खानदान-दिग्गजों की छवि अहम भूमिका निभाती है। सियासी दलों के ताकत की लड़ाई BDC प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्षों के चुनाव में नजर आएगी। विजयी निर्दलियों की इसमें अहम भूमिका होगी। उन पर जितनी जल्द और प्रभावी ढंग से डोरे डालने में जो दल कामयाब रहेगी, बाजी उसके हाथ रहेगी। दोनों ही दल इसमें कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी।

BJP ने CM पुष्कर की अगुवाई में एक के बाद एक चुनावी समर फतह किए हैं। बिखरी और लुंज-फुंज सी हो गई Congress उसको मजबूती से टक्कर दे के प्रमुख-अध्यक्षों की सीट ले उड़ने में कितनी सफल रहेगी,ये देखना दिलचस्प रहेगा। PSD को चुनाव जीतने के मामले में पारस पत्थर की तारीफ हासिल है। High Command उनको लोकसभा Elections में भी कठिन मोर्चों पर भेजता रहा है। उन सीटों पर BJP का Victory Strike Rate कमाल का रहा है। उत्तराखंड में उन्होंने हर Elections जीते हैं। Assembly Elections से पहले के आखिरी अहम चुनाव में वह अपने हुनर और ताकत को किस कदर झोंकेंगे, इसका सिर्फ अंदाज लगाया जा सकता है।

पंचायत सरकारों के चुनाव में खास तौर पर प्रधान की जंग में अनेक युवाओं ने बाजी मार के हैरान कर दिया। इनमें 21,22,23 साल की उम्र वाली College Going किस्म की महिला प्रत्याशी शामिल हैं। उन्होंने College की पढ़ाई के बाद नौकरियों पर Focus करने के बजाए सियासत में कदम रखने का फैसला किया और कामयाब भी रहीं। चमोली में गैरसैण के सारकोट गाँव को मुख्यमंत्री ने आदर्श गाँव घोषित किया है। यहाँ 21 साल की प्रियंका नेगी जीतीं। CM ने फोन कर उसको विजय पर बधाई दी। उम्मीद जताई कि गाँव के चौमुखी विकास में वह अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने परिजनों के साथ देहरादून आ के मिलने की दावत भी दी। पढ़ी-लिखी प्रधान चुनने के लिए सारकोट के लोगों को भी बधाई दी।

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button