सबक सिखाया!CM PSD की राह पर निकले DM सविन के चाबुक पर सदर राजस्व कानूनगो Suspend:नौकरी भी जा सकती:बुजुर्ग की इंद्राज File पर बैठ सता रहा था:राजधानी के कर्मचारियों में खलबली का आलम
सोमवार को जनता दर्शन में रवीन्द्र ने की थी फरियाद-तीसरे दिन Action:SDM-तहसीलदार दे चुके थे चेतावनियां:नक्शा दुरूस्ती न होने का था मामला

Chetan Gurung
भ्रष्टाचार और अवाम को परेशान करने वालों के खिलाफ CM पुष्कर सिंह धामी की सख्त मुहिम पर फर्राटा भर रहे देहरादून के DM सविन बंसल ने आज सदर राजस्व कानूनगो राहुल देव को बुजुर्ग रवीन्द्र सिंह की इंद्राज File पर बैठ जाने और सताने के बाद आदेश की भी नाफरमानी पर Suspend कर दिया। मामला नक्शा दुरुस्त करने का था। राजधानी के अफसरों-कर्मचारियों में DM के अंदाज और तेवरों से जबर्दस्त खौफ और खलबली का आलम है। लोगों को परेशान करने,कामकाज में लापरवाह और पुष्कर सरकार की सख्त हिदायतों पर न चलने वाले और कर्मचारियों पर भी मुअत्तली का खंजर चल सकता है।
DM सविन बंसल
———–
बुजुर्ग की शिकायत पर आदेश मिलने और पहले भी SDM-तहसीलदार की कई चेतावनियों का कोई असर न होने पर Collector SB ने कानूनगो को सबक सिखाया। नौकरी से बर्खास्तगी की कार्रवाई भी मुमकिन समझी जा रही है। धारा 28 के अन्तर्गत, 2018 के Collector के आदेश का एक दिन पहले तक भी पालन नहीं हुआ था। कानूनगो इसमें दोषी पाया गया। गांधी रोड के बुजुर्ग रविन्द्र ने DM से जनता दरबार में फरियाद की थी कि उनकी भूमि का धारा-28 अन्तर्गत पर 16 मई 2018 को Collector ने आदेश जारी किए थे।
तहसील में इसका परवाना प्राप्त हो गया था। इसको RK के जरिये R-6 में साल-2023 में दर्ज करा दिया गया था। दिसम्बर-2023 में कानूनगो माजरा को प्राप्ति करा दी गई थी। तहसील के तमाम फेरों के बावजूद नक्शा दुरूस्ती नहीं हुई थी। DM ने जांच-पड़ताल के बाद कानूनगो राहुल देव को Suspend करने का आदेश दिया। सविन को उन DMs-Collectors में शुमार किया जाता है, जो पुष्कर सरकार और CM की हिदायतों पर अवाम को फौरन राहत और इंसाफ देने में रफ्तार दिखा रहे हैं।
ज़मीनों और Properties के मामलों में खूब धांधलियाँ तहसील-कचहरी के जरिये होने के मामले सामने आते रहते हैं। DM सविन के अंदाज से इस पर Brake लगने लगा है। CM PSD के आदेश पर इन दिनों Vigilance और Police खूब Active है। भ्रष्टाचारियों की जेल यात्रा सबसे ज्यादा इसी सरकार में हो रही।