उत्तराखंडदेशराष्ट्रीयस्वास्थ्य

मरीजों के तीमारदारों को मिलेगा आसरा-सस्ता नाश्ता-भोजन:CM पुष्कर की मौजूदगी में देहरादून-हल्द्वानी में Rest House के लिए MoU:सेवादान आरोग्य संस्था 20 साल तक उठाएगी जिम्मा

Chetan Gurung

Hospitals में अपने मरीजों की देखभाल के लिए मौजूद रहने वाले तीमारदारों को रुकने का आसरा मुहैया कराने के लिए Dehradun-Haldwani में Rest House का निर्माण किया जाएगा। इस बाबत आज CM पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में सचिवालय में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी एवं सेवादान आरोग्य संस्था के बीच  MoU (करार) पर दस्तखत किए गए।

मुख्यमंत्री पुष्कर ने करार पर कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। सरकार के  Medical Colleges में तीमारदारों के लिए विश्राम गृह बनने से बड़ी सुविधा होगी। भर्ती मरीजों के साथ आने वाले परिजनों को रात्रि विश्राम एवं ठहरने की समस्या का समाधान होगा।

मुख्यमंत्री ने सेवादान आरोग्य संस्था से किच्छा स्थित AIIMS सैटेलाइट सेंटर में भी यह व्यवस्था शुरू करने की जरूरत जताई। संस्था ने सहमति व्यक्त की। करार के तहत सेवादान आरोग्य फाउंडेशन, राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी एवं देहरादून में तीमारदारों के लिए 350 Bed वाले विश्राम गृहों का निर्माण करेगा।

इन विश्राम गृहों (रैन बसेरों) में रात्रि विश्राम के लिए 55 रूपये प्रति बिस्तर लिए जाएंगे। 2  बिस्तरों वाले कमरे ₹300 प्रति कक्ष की दर से उपलब्ध कराए जाएंगे। नाश्ता ₹20 तथा भोजन ₹35 की सस्ती दरों पर उपलब्ध कराया जाएगा। विश्राम गृहों का संचालन एवं रखरखाव सेवादान आरोग्य फाउंडेशन करेगा। मरीजों की देखभाल के लिए रुकने वालों के सामने रात गुजारने और नाश्ता-भोजन सस्ती दर पर तलाशना बहुत मुश्किल होता है।

राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून 1750 वर्गमी टर एवं राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी 1400 वर्गमीटर भूमि विश्राम गृहों के निर्माण के लिए देंगे। यह करार 20 वर्षों के लिए होगा। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, सचिव (स्वास्थ्य) डॉ. R राजेश कुमार, सचिव विनय शंकर पाण्डेय, निदेशक (चिकित्सा शिक्षा) डॉ. आशुतोष सयाना तथा सेवादान आरोग्य संस्था से अभिषेक सक्सेना, आनंद सिंह बिसेन एवं अमित दास उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button