
Chetan Gurung
CM पुष्कर सिंह धामी ने आज सुबह अपने आवास के Lawn में पत्नी गीता,नौकरशाहों और CMO Staff संग योग करने के साथ ही योग को जिंदगी का अभिन्न अंग बनाने की जरूरत जताई। उन्होंने PM नरेंद्र मोदी को International Yoga Day के लिए श्रेय देते हुए कहा कि इससे भारतीय संस्कृति को और ताकत हासिल हुई।
Yoga Day से 2 दिन पहले मुख्यमंत्री ने एक किस्म से Dress Rehearsal की। उन्होंने Perfect योगासन किए। सभी ने उनका अनुसरण किया। योगाभ्यास में CMO प्रमुख और Principal Secretary रमेश कुमार सुधांशु, ADG (Intelligence) अजय प्रकाश अंशुमन, दर्जाधारी मंत्री भी शरीक हुए। सभी ने मुख्यमंत्री की अगुवाई में तमाम योगासनों को अंजाम दिया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर लोगों से कहा कि स्वस्थ और निरोगी रहने के लिए योग को नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाना होगा।
योग Dress Rehearsal के बाद CM पुष्कर सिंह धामी पत्नी गीता (ऊपर) और अफसरों-Staff (नीचे) के साथ तस्वीर खिंचवाते हुए
———————————-
उन्होंने योग की अहमियत का जिक्र करते हुए कहा कि ये शारीरिक क्रियाओं के साथ ही आंतरिक शांति और आत्मबोध की प्रक्रिया भी है। भारतीय सनातन संस्कृति का मूल स्तंभ है। आज योग दुनिया के करोड़ों लोगों की दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बन गया है। भारतीय जीवन शैली को वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठित कर रहा है।
PSD ने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने UNO में योग को अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में मान्यता देने के लिए प्रस्ताव रखा था। इसको 177 देशों ने समर्थन दिया और 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया गया। उत्तराखण्ड योग और ऋषि-मुनियों की भूमि है। इसलिए यहाँ इसका अत्यधिक महत्व है। ग्राम स्तर तक सभी लोग योग से जुड़े, सरकार इस दिशा में प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा कि योग से रोजगार के अवसर बढ़ाए जा रहे हैं। उत्तराखंड को योग और वेलनेस की वैश्विक राजधानी बनाने के लिए नई योग नीति लाई गई है। Yoga Day पर मुख्य सरकारी आयोजन गैरसैण के भराड़ीसैण में भव्य स्टार पर किया जा रहा है। उस दिन वहाँ मुख्यमंत्री-कई मंत्री और सरकार के तमाम अहम ओहदेदार-नौकरशाह मौजूद रहेंगे।