
Chetan Gurung
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर CM पुष्कर सिंह धामी ने BJP UK HQ में पत्रकारों से कहा कि नमो की अगुवाई में भारत ने विश्व स्तर पर सशक्त, सक्षम और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में खास पहचान बनाई है। विकसित भारत के संकल्पों को सिद्धि तक पहुंचाने के लिए अहम कोशिशें की गई हैं। PSD का पार्टी कार्यालय में Statet President महेंद्र भट्ट ने गुलदस्ता दे के स्वागत किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूलमंत्र के साथ कार्य कर रही है। यह कालखंड देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्द्धन के लिए भी महत्वपूर्ण रहा। विकास और नवाचार की दिशा में देश में अनेक कार्य हो रहे हैं। आयुष्मान भारत योजना स्वास्थ्य के क्षेत्र में वरदान साबित हो रही है। Make in India की ताकत से निर्यात के क्षेत्र में देश की भागीदारी तेजी से बढ़ी है। आज भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हो चुका है। वह वैश्विक आर्थिक शक्ति के रूप में स्थापित हुआ है।
उन्होंने कहा कि जन-धन योजना, उज्जवला योजना, पीएम आवास योजना, जल जीवन मिशन, स्वच्छता अभियान, किसान सम्मान निधि और निशुल्क राशन योजना जैसी जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देश के करोड़ों नागरिकों को मिल रहा है। भारत की गरीबी दर में 80 प्रतिशत से अधिक की कमी आई है। धारा-370 की समाप्त हुई। तीन तलाक पर प्रतिबंध का साहसिक निर्णय लिया गया। CM पुष्कर ने कहा कि भारत के रक्षा निर्यात में तेजी से वृद्धि हुई है। मध्यम वर्ग को राहत देते हुए नई कर व्यवस्था में 12.75 लाख रुपये तक की आय पर टैक्स से छूट दी गई है। 99 प्रतिशत गांव सड़क कनेक्टिविटी से जुड़ चुके हैं। रेल और हवाई कनेक्टिविटी का भी तेजी से विस्तार हुआ है। लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप Eco System हो चुका है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का निर्माण कार्य और दिल्ली-देहरादून एलिवेटेड रोड पर भी तेजी से कार्य हो रहे हैं। केदारनाथ और हेमकुंट साहिब रोपवे निर्माण के बाद श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी। PC में पार्टी के प्रदेश के ओहदेदार कुलदीप कुमार, मनवीर सिंह चौहान और अन्य मौजूद थे।