
Chetan Gurung
साल-2013 Batch के IAS मयूर दीक्षित को हरिद्वार का DM बना दिया गया। उनकी जगह साल-2015 Batch की नीतिका खंडेलवाल को टिहरी की कलेक्टरी सौंप दी गई। हरिद्वार Land Scam में DM करमेन्द्र सिंह के Suspend होने के बाद CM पुष्कर सिंह धामी ने ये कदम उठाए। उन्होंने कहा कि इस घोटाले की जांच Vigilance को सौंप दी गई है। Special Audit भी इस सौदे की कराई जाएगी। उसमें कोई बे-ईमानी या अनियमितता पाई जाती है और सख्त कार्रवाई आरोपियों के खिलाफ की जाएगी।
CM Pushkar Singh Dhami-War against Corruption is on
———————–
Nitika Khandelwal
—————-
मयूर की छवि और प्रतिष्ठा साफ-सुथरी है। वह टिहरी के DM थे। नीतिका अपर सचिव (IT-सुराज-S and Technology-Director-USAC और MD-Hiltron) थी। उनको टिहरी की DMship के साथ ही Director (टिहरी बांध पुनर्वास परियोजना) भी बनाया गया है। संभावना जताई जा रही रही कि मुख्यमंत्री IAS-PCS Cadre में अभी और भी तबादलों को अंजाम दे सकते हैं। उन्होंने DM और SDM के साथ ही अपर सचिव स्तर के IAS अफसरों को आज हरिद्वार नगर निगम के भूमि खरीद घोटाले में Suspend कर नौकरशाही में फिर खलबली मचा डाली।
धरती के देवता समझे जाने वाले IAS और IFS अफसरों को भी न बख्शा जाना उनकी Corruption के खिलाफ Zero Tolerance का हिस्सा माना जा रहा है। पूर्व IAS अफसर विजेंद्र पाल ने टिप्पणी की कि बतौर मुख्यमंत्री पुष्कर सियासी और प्रशासनिक परिपक्वता में अपने पूर्ववर्ती देश के बेहद अनुभवी और ज्ञानी समझे जाने वाले ND तिवारी से भी आगे निकल गए हैं। वह जिस किस्म के फैसले और कदम उठा रहे, वह अकल्पनीय हैं।
एक बेहद Senior और सचिव स्तर के अफसर ने कहा कि हरिद्वार भूमि घोटाला में जो भी कार्रवाई सरकार ने की है, वह Files और Facts पर की है। File पढ़ के मालूम चल रहा है कि आरोपियों ने किस किस्म के खेल किए। CM PSD ने साफ कहा,`भ्रष्टाचार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हरिद्वार नगर निगम भूमि खरी मामले की जांच Vigilance को सौंप दी गई है। इसका Special Audit भी कराया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि और भी तथ्य घोटाले के सामने आते हैं तो और सख्त कार्रवाई सरकार करेगी।‘ सचिव (कार्मिक-सतर्कता) शैलेश बगौली ने कहा कि हरिद्वार नगर निगम भूमि खरीद घोटाले की Vigilance जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं।