उत्तराखंडराजनीति

अहिल्याबाई ने 3 शताब्दी पहले कायम की नारी सशक्तिकरण की अविस्मरणीय मिसाल-CM पुष्कर

Chetan Gurung

CM पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित समारोह में अहिल्याबाई होल्कर को उनकी 300वीं जयंती पर याद करते हुए कहा कि उन्होंने करुणा, सेवा और धर्मनिष्ठा के बूते भारतीय इतिहास में अविस्मरणीय स्थान प्राप्त किया। उन्होंने शासन को सत्ता को जनसेवा, न्याय और धर्म की पुनर्स्थापना का साधन बनाया।

उन्होंने काशी विश्वनाथ से लेकर सोमनाथ, द्वारका से लेकर रामेश्वरम्, अयोध्या और मथुरा के साथ ही हमारी देवभूमि के बद्रीनाथ, केदारनाथ और हरिद्वार में मंदिरों और घाटों का जीर्णोद्धार में अहम भूमिका निभाई। कई धर्मशालाओं और रास्तों के निर्माण किए। भारत की सांस्कृतिक आत्मा को पुनर्जीवित करने का कार्य किया। संपूर्ण भारत की सनातन संस्कृति को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया है। उन्होंने नारी सशक्तिकरण की अनुपम मिसाल प्रस्तुत की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अपनी सांस्कृतिक चेतना के पुनर्जागरण के अमृतकाल में प्रवेश कर चुका है। वर्षों तक उपेक्षित रहे हमारे गौरवशाली इतिहास, महान राष्ट्रनायकों के योगदान और सांस्कृतिक विरासत को आज न केवल पुनर्स्थापित किया जा रहा है, बल्कि उन्हें राष्ट्रीय चेतना का आधार भी बनाया जा रहा है।

PSD ने राज्य सरकार के अहम फैसलों, UCC-धर्मांतरण कानून-धार्मिक स्थलों के पुनर्निर्माण-जीर्णोद्धार और साढ़े 3 साल में 23 हजार को सरकारी नौकरी देने समेत अपनी सरकार की अन्य उपलब्धियों का जिक्र किया। इस अवसर पर BJP के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेन्द्र भट्ट, महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज,Mayor सौरभ थपलियाल और MLA खजानदास-प्रेमचंद अग्रवाल भी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button