
Chetan Gurung
महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए BJP ने अहिल्याबाई होलकर का सहारा लेने का फैसला लेने के साथ ही उनकी 300वीं जयंती को महिला सशक्तिकरण के राष्ट्रीय अभियान के तौर पर मना रही है। BJP महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत ने कहा कि देश के सभी राज्यों में महिला सम्मेलन, युवा सम्मेलन और छात्र सम्मेलन के साथ ही अनेक्ड प्रेरणात्मक कार्यक्रम जिले से ले के मण्डल स्तर तक आयोजित किए जाएंगे। इस बाबत भाजपा ने देशभर में प्रदेश स्तरीय कार्यशालाओं का आयोजन करने का फैसला भी लिया है।
दीप्ती रावत भारद्वाज अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के कार्यक्रमों के लिए गठित केंद्रीय टीम की सदस्य भी बनाई गई हैं। दिल्ली, शिमला और करनाल में आयोजित कार्यशालाओं में अहिल्याबाई होलकर के जीवन संदेश को उन्होंने लोगों के साथ साझा किया। शिमला में प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में उन्होंने कहा कि, “अहिल्याबाई रानी होने के साथ ही न्याय, करुणा और सामाजिक दायित्व की जीवंत प्रतिमूर्ति थीं।”
दीप्ति ने कहा कि वह उस दौर में इंसाफ के लिए लड़ीं जब स्त्रियों से चुप रहना अपेक्षित था। उन्होंने सिखाया कि महिला सशक्तिकरण किसी नारे से नहीं, बल्कि सतत सेवा, दूरदर्शिता और मूल्यों से होता है। 31 मई तक देशभर में विशेष आयोजन किए जाएँगे। इस दौरान स्कूलों में प्रतियोगिताएँ, कॉलेजों में व्याख्यान और विभिन्न स्थानों पर महिला और युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएंगे।