सही कदम!!कैंची धाम के लिए Special Master Plan तैयार करें:Traffic को दुरुस्त रखें-लोगों को परेशानी से बचाएं:CS आनंदबर्द्धन की अफसरों को सख्त हिदायत
नए Parking स्थल तलाश के विकसित किए जाएंगे

Chetan Gurung
यात्रा सीजन और यातायात में अत्यधिक दबाव तथा इससे लोगों को भारी दिक्कत की आशंका को दूर करने के मद्देनजर आज मुख्य सचिव आनन्दबर्द्धन ने सचिवालय में कैंची धाम को ले के समीक्षा बैठक कर वहाँ यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश अफसरों को देते हुए Master Plan तैयार करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि कैंची धाम में Weekend पर लगने वाले जाम को दूर करने के लिए व्यापक योजना तैयार किए जाने की आवश्यकता है। कैंची धाम बाजार की मुख्य सड़क का चौड़ीकरण एवं सुधारीकरण कार्य तत्काल शुरू किया जाए। इसके लिए मिसिंग लिंक से बजट उपलब्ध कराया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कैंची धाम में श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ बढ़ने वाली है। इसके लिए अभी से व्यापक ठोस व्यवस्था पर कार्य करना होगा। प्रस्ताव जल्दी तैयार किया जाए। स्थानीय लोगों के लिए वैकल्पिक मार्गों को सुदृढ़ किया जाए। नए पार्किंग स्थल तलाश के विकसित किए जाए। धाम के लिए व्यवस्थित शटल सेवा शुरू की जाए। मोबिलिटी प्लान तैयार लागू कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।
CS ने तकनीक के प्रयोग को बढ़ाए दिए जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि Parking स्थलों में Display के माध्यम से यात्रियों को जानकारी उपलब्ध कराए जाए। CCTV कैमरों के माध्यम से रूट एवं भीड़ प्रबन्धन का कार्य किया जाए। विभिन्न मार्गो को One Way किया जाए। सचिव शैलेश बगोली, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, आयुक्त (कुमाऊं) दीपक रावत, IGP (कुमायूं) रिद्धिम अग्रवाल एवं जिलाधिकारी (नैनीताल) वंदना सिंह भी बैठक में उपस्थित थे।