
Chetan Gurung
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, हरिद्वार में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में Students को समय का सदुपयोग करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि गुजरा वक्त लौट के नहीं आता है। नवनिर्मित भवन व स्मार्ट रूम का लोकार्पण-प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को सम्मान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि RSS (राष्ट्रीय स्वयं सेवक) संघ के आनुषंगिक संगठन के रूप में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान ने सरस्वती शिशु मंदिर के रूप में जो पौधा रोपित किया था, आज विशाल वट वृक्ष बनकर खड़ा हो गया है। विद्या भारती देश में 12 हजार से अधिक विद्यालय संचालित कर रहा है। लगभग 35 लाख से अधिक विद्यार्थी इनमें शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भी विद्या भारती 50 से भी अधिक महाविद्यालय एवं एक विश्वविद्यालय का संचालन कर रहा है। माणा से लेकर सीमांत क्षेत्र धारचूला तक भी शिशु मंदिर और विद्या मंदिर मौजूद हैं। 500 से अधिक विद्यालय प्रदेश के अंदर संचालित किए जा रहे हैं। एक लाख से अधिक विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में निरतंर सुधार कर रही है। प्रदेश में सर्वप्रथम नई शिक्षा नीति लागू की गई है। उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी विद्यालयों में NCERT की पाठ्य पुस्तकों को अनिवार्य किया गया है। कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को पाठ्य पुस्तकों के साथ ही जूता और बैग भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 20 मॉडल कॉलेज एवं 9 महाविद्यालय की स्थापना करने के साथ ही महिला छात्रावास एवं IT लैब सहित परीक्षा भवनों का निर्माण भी किया जा रहा है। स्कूलों के लिए अध्यापकों एवं महाविद्यालयों के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति भी हो रही है। प्रदेश में करोड़ों रुपये की लागत से स्टेडियम और अन्य खेल सुविधाओं का निर्माण कराया गया है। 8 वर्ष की उम्र से ही प्रतिभावान खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति दी जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने राष्ट्रीय स्तर की किसी भी प्रतियोगिता में मेडल लाने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने की ऐतिहासिक शुरुआत भी की है। इन सभी प्रयासों के चलते 38वें राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश के खिलाड़ियों ने 100 से अधिक मेडल लाकर इतिहास रचा है। उन्होंने स्कूली बच्चों से कहा कि मन लगाकर पढ़ाई करें और आगे बढ़े। इस अवसर पर प्रांत प्रचारक (RSS) उत्तराखंड डॉ शैलेन्द्र, विधायक आदेश चौहान ने भी अपने विचार रखे।
इस दौरान शिवशंकर जायसवाल, शेर सिंह रावत, रोहित भाटिया, महापौर किरण जैसल, विधायक प्रदीप बत्रा, दर्जा राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल जिलाधिकारी कर्मेंन्द्र सिंह, एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल एवं अन्य लोग मौजूद रहे। MC