उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

उत्तराखंड के विकास में CM पुष्कर ने कानूनी विशेषज्ञों-अधिवक्ताओं का मांगा साथ:मुलाक़ात में कहा,`नीतियों-रणनीतियों को बनाने में सुझाव दें’

देवप्रयाग के Students को दी ज्ञान वचन

Chetan Gurung

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रवासी उत्तराखण्डी अधिवक्ताओं के साथ मुलाक़ात के दौरान राज्य के विकास के लिए उनके सुझावों और विचारों को आमंत्रित किया और कहा कि उत्तराखंड को आदर्श राज्य बनाने में उनकी भी अहम भूमिका होगी। सरकार के नए कठोर कानूनी कदमों के बारे में उनको जानकारी भी दी।

 

मुख्यमंत्री ने UCC और नकल विरोधी कानून का जिक्र करते हुए कहा कि सांस्कृतिक मूल्यों और जनसांख्यिकी के संरक्षण के लिए सरकार सख्त धर्मांतरण विरोधी और दंगा विरोधी कानून भी लागू कर चुकी है। “ऑपरेशन कालनेमी” के तहत अवैध गतिविधियों और लैंड जिहादियों पर कार्रवाई कर 10,000 एकड़ से अधिक सरकारी भूमि मुक्त कराई गई। 300 अवैध मदरसे और 1000 से अधिक अवैध ढांचे हटाए गए।

BJP की उत्तराखंड BJP GS दीप्ति रावत ने CM पुष्कर सिंह धामी को गुलदस्ता भेंट किया

——————

CM PSD ने कहा कि नए कानून के तहत मदरसा बोर्ड समाप्त कर दिया गया है। जो मदरसे सरकारी सिलेबस नहीं पढ़ाएंगे, उन्हें बंद किया जाएगा। पर्यटन क्षेत्र में भी राज्य ने महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। आपदाओं के बावजूद इस वर्ष लगभग 51 लाख श्रद्धालुओं ने चारधाम यात्रा पूरी की। सरकार ने “शीतकालीन यात्रा” की शुरुआत की है।

उन्होंने कहा कि  38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखण्ड ने 103 पदक जीतकर सातवां स्थान प्राप्त किया। राज्य के लिए अगले 25 वर्षों की दिशा निर्धारित करने का समय है। उत्तराखण्ड की नीतियों और विकास रणनीतियों को और अधिक सुदृढ़, न्यायसंगत और जनहितकारी बनाने के लिए कानूनी विशेषज्ञों के सुझाव बहुत आवश्यक है। उनके सहयोग से उत्तराखण्ड को Model State बनाया जाएगा।

इस अवसर पर उत्तराखण्ड सरकार की मीडिया सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो. गोविन्द सिंह, भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज, उत्तराखण्ड के DAG जतीन्द्र कुमार सेठी, दिल्ली बार काउंसिल सचिव विक्रम सिंह पंवार, भाजपा दिल्ली प्रदेश लीग सेल कन्वेनर नीरज गुप्ता, उत्तराखण्ड के AAG राहुल वर्मा उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता विजय जोशी ने किया।

–देवप्रयाग के Students को CM पुष्कर ने दिए ज्ञान वचन–

उत्तराखण्ड निवास में ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम- 2025 पर नई दिल्ली आए देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं से मुलाक़ात कर यकीन जताया कि भ्रमण के दौरान उन्होंने अमूल्य अनुभव प्राप्त किए होंगे। उन्होंने बताया कि इस तरह के शैक्षिक भ्रमण अब राज्य स्तर पर भी शुरू किए जा रहे हैं।

 

मुख्यमंत्री ने अपने विद्यार्थी जीवन का अनुभव साझा किया करते हुए बताया कि उनके पिताजी के सेना से सेवानिवृत्त होने के समय वे 9वीं कक्षा के छात्र थे। 10वीं उत्तीर्ण करने के लिए अकेले खटीमा से नैनीताल एक्सप्रेस पकड़कर सागर गए थे। यह उनका पहला शैक्षिक भ्रमण था। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में उद्देश्य निर्धारित करने और स्वअनुशासन अपनाने की आवश्यकता बताई।

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से कहा कि लेखन प्रक्रिया को साफ-सुथरा बनाना चाहिए। कभी अपने लक्ष्यों से भटकें नहीं। समय प्रबंधन के प्रति जागरूक रहें। देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी Students के साथ थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button