
Chetan Gurung
उधम सिंह नगर के किसान सुखवन्त सिंह की आत्महत्या मामले में CM पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर आज IG-STF नीलेश आनंद भरणे की अगुवाई में Special Task Force का गठन कर दिया गया। अंदेशा जताया जा रहा है की SIT जांच के आधार पर लापरवाही के लिए पुलिस के कुछ Senior Officers पर भी आंच आ सकती है। संबन्धित ITI थाना के निलंबित Station Officer समेत 12 पुलिसकर्मियों का गढ़वाल मण्डल के चमोली और रुद्रप्रयाग तबादला भी कर दिया गया।

CM Pushkar Singh Dhami
—————-

IG Nilesh Anand Bharne
————–
ऊधमसिंहनगर के ग्राम पैगा (ITI PS) निवासी सुखवन्त सिंह ने 10/11 जनवरी, 2026 की रात काठगोदाम (हल्द्वानी) में संदिग्ध हालात में गोली मार के आत्महत्या कर ली थी। इस पर उबाल आया हुआ है। Congress के साथ ही खुद BJP विधायक अरविंद पांडे ने भी सियासत को गरमाया हुआ है। दोनों इसके लिए Senior पुलिस अफसरों की लापरवाही को भी जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। वे उन पर Action लेने की मांग कर रहे।
CM पुष्कर खुद इस मामले को बेहद गंभीरता से ले रहे। उनके ही निर्देश पर आज IG नीलेश की सदारत में 5 सदस्यों वाली SIT का गठन किया गया। SIT में (SP-चम्पावत) अजय गणपति, CO-टनकपुर-DySP वन्दना वर्मा, Inspector दिवान सिंह बिष्ट (चम्पावत) एवं Sub Inspector मनीष खत्री (चम्पावत) को शामिल किए गए हैं।
जांच एकदम संदेह रहित-निष्पक्ष एवं पारदर्शी हो, इसके लिए निलम्बित 3 SI, 1 अपर SI, 1 मुख्य आरक्षी, 7 आरक्षी (सभू मिला के 12 पुलिसकर्मी) को तत्काल प्रभाव से कुमायूं से गढ़वाल रेंज के चमोली एवं रुद्रप्रयाग में स्थानान्तरित कर दिया गया। इस मामले में Social Media में Viral Video और सुखवन्त की मौत से पहले के Emails के जरिये की गई शिकायत को SIT संज्ञान में लेगा।
इनमें कुछ Locals और ऊधमसिंह नगर पुलिस के अधिकारियों/कर्मियों के विरुद्ध संगीन आरोप लगाए गए हैं। SIT गठित होने से अब पुलिस अफसरों में भी बेचैनी होनी मुमकिन है।



