अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

देवभूमि से शाम ढलते-ढलते नवाबों के शहर पहुंचे CM पुष्कर:उत्तरायणी कौथिग का उद्घाटन किया:कहा,`मेले के जरिये अपनी पुरानी कर्मभूमि को नमन करने का मौका मिला’

Chetan Gurung

पूरा दिन देवभूमि में गुजारने के बाद देर शाम CM पुष्कर सिंह धामी नवाबों के शहर और कभी सियासत की ABCD सिखाने वाले लखनऊ में पर्वतीय महापरिषद के उत्तरायणी कौथिग में पहुँच गए और मेले का उद्घाटन करने के दौरान सभी को उत्तरायणी, मकर संक्रांति एवं घुघुतिया पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उत्तरायणी उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान और जड़ों से जुड़ाव का सशक्त प्रतीक है।

खटीमा-उधम सिंह नगर में आयोजनों में शरीक होने के बाद उत्तरकाशी में भी बड़े आयोजनों के बाद वह सीधे वायुमार्ग से लखनऊ पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कहा कि लखनऊ में आयोजित यह कौथिग उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की साझा सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का अद्भुत मंच है। लोकगीत, लोकनृत्य, लोकभूषा, हस्तशिल्प एवं कुटीर उद्योगों की झलक न केवल हमारी परंपराओं को जीवित रखती है, बल्कि स्थानीय शिल्पकारों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करती है।

CM पुष्कर ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ संकल्प को धरातल पर उतारने का सशक्त उदाहरण बताया। लखनऊ से अपने भावनात्मक संबंधों को साझा करते हुए उन्होंने कहा कि यह शहर उनकी कर्मभूमि रहा है, जहाँ से उन्होंने जनसेवा का संकल्प लिया। उत्तरायणी सांस्कृतिक आयोजन में लखनऊ आना उनके लिए अपनी कर्मभूमि को नमन करने के समान है। उत्तराखंड सरकार देवभूमि के विकास और विरासत को साथ लेकर चल रही है।

उन्होंने कहा कि केदारनाथ-बद्रीनाथ मास्टर प्लान, केदारखंड एवं मानसखंड मंदिर माला मिशन, हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर, हरिपुर यमुना कॉरिडोर, गोलू जी, विवेकानंद एवं शारदा कॉरिडोर जैसे प्रोजेक्ट्स से आध्यात्मिक और सांस्कृतिक शक्ति को नई भव्यता मिल रही है। राज्य वेडिंग डेस्टिनेशन, एडवेंचर हब और फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है। ‘वेड इन उत्तराखंड’ और शीतकालीन पर्यटन अभियानों से पर्यटन एवं आर्थिकी को नया बल मिला है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य गठन के समय की तुलना में आज उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था 26 गुना बढ़ चुकी है। प्रतिव्यक्ति आय 17 गुना बढ़कर ₹2,74,064 तक पहुंच गई है। राज्य का बजट ₹4,000 करोड़ से बढ़कर ₹1 लाख करोड़ के पार हो गया है। बिजली उत्पादन 4 गुना बढ़ा है।  सड़कों की लंबाई दोगुनी हुई है। 10 सरकारी एवं निजी मेडिकल कॉलेज संचालित हो रहे हैं।

CM पुष्कर ने कहा कि सरकार ने सख्त धर्मांतरण विरोधी एवं दंगा विरोधी कानून लागू किए गए हैं। ऑपरेशन कालनेमी के तहत सनातन धर्म को बदनाम करने वालों पर कार्रवाई हुई है। 250 से अधिक अवैध मदरसे सील किए गए हैं। 1 जुलाई 2026 के बाद केवल सरकारी सिलेबस वाले मदरसे ही संचालित होंगे। सख्त भू-कानून लागू कर देवभूमि को माफियागिरी से सुरक्षित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता (UCC) लागू कर उत्तराखंड देश का पहला राज्य बना है। नकल विरोधी कानून से अब तक 100 से अधिक नकल माफियाओं को जेल भेजा गया है।  पिछले साढ़े चार वर्षों में 26 हजार से अधिक युवाओं को पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरियां मिली हैं।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button