
Chetan Gurung
CM पुष्कर सिंह धामी ने आज बागेश्वर दौरे के दूसरे दिन सबसे पहले सुबह-सुबह सैर के दौरान लोगों से मुलाक़ात कर उनसे सरकार के बाबत Feedback लेने के बाद केदारेश्वर मैदान (कपकोट) में आयोजित जन सम्मेलन में इस खूबसूरत पहाड़ी जिले के लिए 108 करोड़ रुपये की 42 योजनाओं का उपहार देते हुए उनका लोकार्पण और शिलान्यास किया। लगभग 62 करोड़ रूपये की 24 योजनाओं का लोकार्पण तथा 45.95 करोड़ रूपये की 18 योजनाओं का शिलान्यास हुआ। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि गरीब वर्ग, महिलाओं और युवाओं के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएँ संचालित की जा रही हैं। भ्रमण के दौरान PSD पर छतों और घरों से बच्चों और महिलाओं ने फूलों की बारिश की। मुख्यमंत्री ने माता-पिता के साथ आए नन्हें बच्चों से भी बातें की। गोद में बैठे बच्चों को स्नेह से पुचकारा।








CM Pushkar Singh Dhami पर लोगों ने फूल बरसाए
————-
उन्होंने कहा कि शीतकालीन पर्यटन की नई पहल से प्रदेश में वर्ष भर पर्यटन गतिविधियाँ बढ़ेंगी। स्थानीय लोगों के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन होगा। उन्होंने कहा कि वन डिस्ट्रिक्ट–टू प्रोडक्ट के तहत बागेश्वर की पारंपरिक ताम्र शिल्प को राष्ट्रीय पहचान मिल रही है। सरयू एवं गोमती नदियों के संरक्षण कार्य निरंतर प्रगति पर हैं। बागेश्वर रेल लाइन का सर्वेक्षण भी पूर्ण हो चुका है।



कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि गरुड़ अस्पताल का उच्चीकरण किया जाएगा। विभिन्न स्वायत सहकारिता एवं स्वयं सहायता समूहों को वित्तीय सहायता के चेक भी CM के हाथों प्रदान किए गए। संकल्प स्वायत्त सहकारिता समूह CLF (हर्षिला) को ₹3 करोड़ 23 लाख रूपये, ऊर्जा स्वायत सहकारिता CLF को ₹22 लाख 50 हजार रूपये दिए गए।
NRLM की संवाद महिला स्वयं सहायता समूह और जय गोलू देवता स्वयं सहायता समूह को ₹5 -5 लाख रूपये के चेक प्रदान किए गए। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों ने स्टॉल सजाए गए। मुख्यमंत्री ने स्टॉलों का निरीक्षण किया। स्थानीय हस्तशिल्पकारों से संवाद कर उनकी समस्याएँ सुनीं।
DM आकांक्षा कोंड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, कपकोट विधायक सुरेश गड़िया, बागेश्वर विधायक पार्वती दास, दर्जा राज्यमंत्री भूपेश उपाध्याय, शिव सिंह विष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, SP चंद्र सिंह घोड़के, CDO RC तिवारी भी समारोह में उपस्थित रहे।
–मुख्यमंत्री पुष्कर ने सरयू नदी तट पर चल रहे विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण करने के दौरान अफसरों से परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उनको निर्देश दिए कि सभी कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण रूप से पूर्ण किए जाएं। मुख्यमंत्री ने स्थानीय नागरिकों से सरकार की योजनाओं पर फीडबैक प्राप्त किया।
मुख्यमंत्री बागेश्वर भ्रमण के दौरान Indoor Stadium पहुंचे। वहाँ खिलाड़ियों के साथ बैडमिंटन खेलकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने प्रशिक्षण सुविधाओं, खेल उपकरणों एवं संसाधनों की उपलब्धता की जानकारी लेते हुए कहा कि राज्य सरकार खेल अवसंरचना को अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनुरूप विकसित करने के लिए लगातार प्रयासरत है।


PSD ने बागनाथ मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भी शरीक होते हुए CM ने कहा कि यह दिवस देश के वीर सैनिकों की अदम्य वीरता, बलिदान और उत्कृष्ट सेवाओं को स्मरण करने का अवसर है।



