Chetan Gurung
CS की कुर्सी पर आनंदबर्द्धन को बिठाने के एक महीने से अधिक होने के बाद हुए 25 IAS अफसरों के फेरबदल में CM पुष्कर सिंह धामी ने प्रमुख सचिव RK सुधांशु-सचिव शैलेश बगौली को और शक्ति दे दी। कुछ तालाब किनारे से बैठे सचिव दीपेंद्र चौधरी को आयुष-आयुष शिक्षा और डॉ रणवीर सिंह चौहान को राज्य संपत्ति महकमा सौंप के जोश दिया। कुम्भ मेलाधिकारी बनाई गई अपर सचिव सोनिका भी Power Corridor में कदम रखने में लगता है कामयाब हो गई हैं। उनको Tax Commissioner और IG-Stamp की भी जोरदार ज़िम्मेदारी मिलना इस पर ठप्पा लगाता है। 4 धाम यात्रा के मद्देनजर DM स्तर के फेरबदल में कुछ और सोच-विचार शासन में चल रहा। 12 PCS और 1 सचिवालय सेवा के अफसर का तबादला भी किया गया।
CM Pushkar Singh Dhami
Principal Secretary RK Sudhanshu
—–
Secretary Shailesh Bagauli
—
Sonika की Power Corridor में धमाकेदार Entry
—
सुधांशु को Finance का Boss बनाने के साथ ही APC (कृषि उत्पादन आयुक्त) और तराई बीज विकास निगम का अध्यक्ष भी बना दिया गया। वह वन और पर्यावरण-जलवायु महकमे पहले से संभाल रहे थे। शैलेश Home-Jail-पेयजल-सूचना और गोपन महकमे पहले से संभाले हुए हैं। सुधांशु और अब कार्मिक-सतर्कता महकमा भी ले के Heavyweight हो गए शैलेश CM सचिवालय में भी ओहदे संभाले हुए हैं। सुधांशु को एक वक्त पर मुख्य सचिव की दौड़ में भी देखा जा रहा था। मुख्यमंत्री पुष्कर ने उनकी ताकत बढ़ा के CS न बन पाने के बावजूद अहमियत में इजाफा करने की कोशिश की है।
कार्मिक और सतर्कता महकमा हमेशा से IAS Cadre में चाहत का Subject रहा है। बेशक ये File-पढ़ाई-कलम घिसाई के काम से ज्यादा नहीं लगता है। IAS-PCS और अन्य बड़े Cadre के अफसरों को सबसे अधिक परिक्रमा कार्मिक सचिव के ही करते देखा जा सकता है। शैलेश पहले भी कार्मिक सचिव रह चुके हैं। वित्त-कार्मिक महकमा CS बनने से पहले आनंदबर्द्धन के पास था। नौकरशाही के Boss आनंदबर्द्धन को CRC-Delhi-CIC और तीनों विद्युत निगमों के अध्यक्ष की कुर्सी सौंपी गई है। सैनिक कल्याण-सचिवालय प्रशासन देख रहे दीपेन्द्र के चेहरे की रौनक आयुष और आयुष शिक्षा महकमा दे के PSD ने आखिर लंबे समय बाद बढ़ा दी।
रणवीर को राज्य संपत्ति महकमा दिया गया और ये भी अहम ज़िम्मेदारी है। गन्ना-चीनी विभाग और अन्य कई जिम्मेदारियों को वह पहले से संभाले हुए हैं। देहरादून के DM की ज़िम्मेदारी से हटने के बाद सोनिका कुछ हल्की हुई थीं। उनके पास CEO-UCADA ही मुख्य रूप से ज़िम्मेदारी थी। उनको एक साथ ही IG (Stamp)-Commissioner (Tax) और हरिद्वार कुम्भ मेलाधिकारी की कुर्सी सौंपे जाने से ये संदेश निकला है कि उनकी भी अब Power Corridor में ढंग से Entry हो गई है। मेलाधिकारी का जिम्मा हरिद्वार के DM करमेन्द्र सिंह के पास था। ये बहुत अहम कुर्सी है। मेला काल में इसकी अहमियत DM से अधिक हो जाती है। मेला स्थल का DM मेलाधिकारी ही होता है।
IG (Stamp) और Commissioner (Tax) अपर सचिव डॉ अहमद इकबाल देख रहे थे। उनके पास अब Finance-Power महकमे ही प्रमुख रूप से रह गए हैं। Deputation से लौटे डॉ श्रीधर बाबू अद्दांकी को फिलहाल Planning महकमे से संतुष्ट रहना होगा। उनको कुछ और महकमे देने पर सरकार आगे विचार किया जा सकता है। C रविशंकर को Skill Development के साथ अब Forest महकमे की Files भी देखने का जिम्मा दिया गया है। आपदा महकमे के सचिव और 4 धाम यात्रा-आपदाओं को देखते हुए विनोद कुमार सुमन को राज्य संपत्ति की अहम ज़िम्मेदारी से फारिग किया गया लगता है।
सचिव रविनाथ रमन-चंद्रेश यादव हल्के किए गए हैं। डॉ V शणमुगम को सिर्फ Director-Audit मिला है। झरना कमठान से DG-स्कूल शिक्षा ले के अपर सचिव (वित्त) बनाया गया है। DG (स्कूल शिक्षा) अभिषेक रूहेला को बनाया गया है। टिहरी के DM मयूर दीक्षित को VC-जिला विकास प्राधिकरण का Charge भी सौंपा गया है। साल-2021 Batch की अनामिका को मसूरी के Jt Magistrate से मुक्त कर सीधे नैनीताल का CDO बना दिया है। उनके ही Batch की वरुणा अग्रवाल को नैनीताल के Jt Magistrate से हटा के टिहरी का CDO बना दिया है। 13 PCS अफसरों को भी CM ने हिलाया-डुलाया। बहुत चौंकाने वाले तबादले नहीं हुए।
समझा जा रहा है कि अभी सचिव और अपर सचिव स्तर पर कुछ और फेरबदल अभी होने हैं। कुछ DMs भी बदले जाने के Circle में हैं। 4 धाम यात्रा के चलते पहाड़ के DMs को सरकार छेड़ने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करना चाहते हैं। 4 बड़े मैदानी जिलों में भी किसी DM की बारी हटने और नए के वहाँ भेजे जाने की खुसुर-पुसुर Power Corridor में सुनाई देती रहती हैं। कई IAS अफसर DM बनने के लिए और कई मौजूदा DM कुर्सी सुरक्शित बनाए रखने के लिए मेहनत करते हुए दिख रहे।