उत्तराखंडदेशराजनीतिराष्ट्रीय

Fairwell Dinner::राज्यपाल के तौर पर गुरमीत के योगदान को याद कियाजाएगा-CM पुष्कर:मीठी यादें हमेशा मस्तिष्क में रहेंगी-Lt Gen गुरमीत:विदाई समारोह में उत्तराखंड के लोगों-यहाँ की माटी की तारीफ की

Chetan Gurung

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज Outgoing Governor Lt General (Vet) गुरमीत सिंह के विदाई भोज के दौरान उत्तराखण्ड के राज्यपाल के रूप में उनके कार्यकाल को प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी करार दिया। उन्होंने कहा कि गुरमीत सिंह ने अपने अनुभव, दूरदर्शी सोच, अनुशासन और सकारात्मक दृष्टिकोण के माध्यम से प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों को नई दिशा देने का कार्य किया। राज्यपाल ने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान के शानदार अनुभव,यहाँ के लोगों-संस्कृति की मीठी यादें वह ले कर जा रहे हैं। विदाई भोज समारोह में मंत्री गणेश जोशी,सुबोध उनियाल,खजानदास,BJP की प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज,Mayor सौरभ थपलियाल,MLA मुन्ना सिंह चौहान,सविता कपूर,डॉ देवेंद्र भसीन,विश्वास डावर,श्याम अग्रवाल भी शरीक हुए।

पुष्कर ने कहा  कि उनके मार्गदर्शन से शिक्षा, उच्च शिक्षा, युवाओं के प्रोत्साहन, महिला सशक्तीकरण, पूर्व सैनिकों के कल्याण और जनसेवा जैसे विषयों को विशेष प्रोत्साहन मिला। अपने कार्यकाल के दौरान प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर यहां की सामाजिक, सांस्कृतिक और विकास संबंधी आवश्यकताओं को निकटता से समझा। युवाओं को नवाचार, उद्यमिता, राष्ट्रसेवा और जीवन में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

CM पुष्कर ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, शोध, कौशल विकास और नई पीढ़ी के सर्वांगीण विकास पर उनका विशेष जोर रहा। महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयासों में भी उनकी रुचि और प्रतिबद्धता उल्लेखनीय रही। उत्तराखण्ड की सैन्य परंपरा, वीर सैनिकों के त्याग और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को सदैव विशेष सम्मान दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यपाल का सौम्य व्यक्तित्व, सरल व्यवहार, सभी के प्रति आत्मीयता और उत्तराखण्ड के प्रति विशेष लगाव सदैव स्मरणीय रहेगा। उम्मीद है कि उत्तराखण्ड में प्राप्त अनुभवों और यहां के लोगों के साथ बने आत्मीय संबंधों की स्मृतियां उनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनी रहेंगी। प्रदेश के प्रति उनके योगदान और सेवाभाव को सदैव सम्मान के साथ याद किया जाएगा।

राज्यपाल गुरमीत ने मुख्यमंत्री पुष्कर, प्रदेश सरकार, प्रशासन, विभिन्न संस्थानों, जनप्रतिनिधियों तथा प्रदेशवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड के राज्यपाल के रूप में कार्य करना उनके लिए गौरव और सौभाग्य का विषय रहा है। अपने कार्यकाल के दौरान उन्हें प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं, आध्यात्मिक विरासत, प्राकृतिक वैभव और यहां के लोगों के स्नेह एवं आत्मीयता को निकट से अनुभव करने का अवसर मिला।

Lt General (Vet)गुरमीत ने कहा कि उत्तराखण्ड के लोगों से प्राप्त स्नेह, विश्वास और सहयोग उनके कार्यकाल की सबसे अनमोल उपलब्धियों में शामिल हैं। यहां के लोगों का सरल स्वभाव, अतिथि सत्कार, राष्ट्र के प्रति समर्पण और अपनी संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति गहरा जुड़ाव उन्हें सदैव प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड केवल प्राकृतिक सौंदर्य और आध्यात्मिक चेतना की भूमि ही नहीं, बल्कि साहस, परिश्रम, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की गौरवशाली परंपरा का भी प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि पांच वर्षों के दौरान प्रदेश के विकास, शिक्षा, महिला सशक्तीकरण, युवाओं के प्रोत्साहन, पूर्व सैनिकों के सम्मान तथा जनकल्याण के विभिन्न विषयों पर कार्य करने के अनेक अवसर प्राप्त हुए। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित विदाई समारोह में राज्यपाल की पत्नी गुरमीत कौर,CM पुष्कर की पत्नी गीता धामी,विधायक, आला अफसर भी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button