उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

CM भाई की माँ-बहनों को बड़ी-अहम सौगातें:महिलाओं की गरिमा के लिए Modern High Tech Toilets बनेंगे:60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को Roadways में मुफ्त सफ़र:पुष्कर को राखी बाँधने फिर उमड़ उठीं बहनें

Chetan Gurung

उत्तराखंड की महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए High Tech Modern Toilet बनाए जाएंगे.CM पुष्कर सिंह धामी ने इसके ऐलान के साथ कहा कि प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, पर्यटन स्थलों और अन्य आवश्यक स्थानों पर ये उपलब्ध कराए जाएंगे.

 

उन्होंने रक्षाबंधन पर 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को बड़ी सौगात देते हुए उत्तराखण्ड रोडवेज बसों में मुफ्त के सफ़र की सुविधा देने का भी ऐलान किया.अभी 65 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को इसकी सुविधा दी जा रही.मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के अंतर्गत उत्तराखण्ड को मिलने वाली 137 इलेक्ट्रिक बसों में से देहरादून में संचालित होने वाली 100 बसों में 10 बसें महिलाओं के लिए Pink E-Bus के तौर पर संचालित करने की घोषणा भी की।

उन्होंने कहा कि इस सुविधा को चरणबद्ध तरीके से प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी लागू किया जाएगा.महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महिला स्वरोजगार योजना के तहत रियायती बैंक ऋण की सीमा ₹2 लाख से बढ़ाकर ₹2.50 लाख किया जाएगा.चकरपुर स्टेडियम में आयोजित रक्षाबंधन समारोह में PSD ने महिलाओं से रखी बंधवाई. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के माध्यम से महिलाओं के हाथों निर्मित उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराया जा रहा है।

पुष्कर ने कहा कि सभी विकासखंडों में इसके लिए केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। प्रदेश में 3 लाख 9 हजार बहनें लखपति दीदी बन चुकी हैं। अब करोड़पति दीदी बनने का लक्ष्य रखना होगा। सरकार इस यात्रा में उनके साथ खड़ी है। वह भाई के रूप में हमेशा अपना कर्तव्य पूरी ईमानदारी के साथ निभाने के लिए बहनों के साथ रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button