उत्तराखंडदेशपर्यटनराष्ट्रीय

Big Breaking::CM पुष्कर ने Dehradun-Rishikesh High-Way मार्ग पर पेड़ों के कटान पर रोक लगाई:कहा,`लोगों के हितों के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया जाएगा’

Chetan Gurung

CM पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून-ऋषिकेश 4 Lane-6 Lane Road Project में लोगों के साथ आम सहमति बनने और उचित सर्वमान्य हल निकलने तक पेड़ों के कटान को तत्काल प्रभाव से रोक दिया। उन्होंने कहा कि सरकार  पर्यावरण प्रेमियों एवं स्थानीय लोगों की चिंताओं और सुझावों से पूरी तरह वाकिफ है। वह ऐसा कोई कदम नहीं उठाएगी, जो लोगों को उनके हक में नहीं दिखता हो।

CM Pushkar Singh Dhami

—————-

उन्होंने कहा कि सरकार इस Project पर अगला कदम Local लोगों,जन प्रतिनिधियों,हित धारकों और Experts के साथ विमर्श कर ही उठाएगी। तब तक Project रुका रहेगा। प्रमुख सचिव इस बाबत सरकार की तरफ से लोगों से बात करेंगे। यह परियोजना भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की महत्वपूर्ण अवसंरचना परियोजना है। इस पर उच्च न्यायालय के निर्देशों तथा सभी आवश्यक वैधानिक एवं पर्यावरणीय स्वीकृतियों एवं प्रक्रियाओं का पालन करते हुए कार्यवाही की जा रही थी।

PSD ने कहा कि परियोजना में वन्य जीव संरक्षण को ध्यान में रखते हुए लगभग 3.5 किलोमीटर लंबे Elephant Underpass तथा छोटे वन्यजीवों के आवागमन के लिए विशेष कल्वर्ट व्यवस्थाओं का भी प्रावधान किया गया है। इससे मानव-वन्यजीव संघर्ष में कमी आएगी। सड़क दुर्घटनाओं में वन्यजीवों की मृत्यु की घटनाओं में कमी लाने में सहायता मिलेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर ने कहा कि सरकार के लिए विकास आवश्यक है, लेकिन जनभावनाओं, पर्यावरण और स्थानीय हितों की अनदेखी कर कोई निर्णय नहीं लिया जाएगा। उच्च न्यायालय के निर्देशों एवं निर्णय का पूर्ण सम्मान करते हुए ही आगे की कार्यवाही की जाएगी। पेड़ों के कटान को सभी पक्षों के साथ संतोषजनक सहमति एवं विश्वास का वातावरण बनने तक स्थगित रखा जाएगा।

देहरादून से ऋषिकेश और उससे आगे 4 धाम तथा पूरे गढ़वाल मण्डल, फिर कुमायूं मण्डल तक जाने के लिए भी ऋषिकेश प्रवेश द्वार है। यहाँ 7 मोड़ पर पेड़ों के घनी तादाद में होने के कारण NHAI सड़क परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए काफी पेड़ों को काटने जा रही थी। इसको ले के खास तौर पर पर्यावरणविद के साथ ही स्थानीय लोग और Media में खासा हँगामा मचा हुआ है। Congress Leader राहुल गांधी भी इस बाबत संघर्ष कर रहे लोगों से देहरादून दौरे के दौरान कल मिले।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button