उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

CoS में CS की हिदायतें,`प्रभारी मंत्रियों संग मिल के जिला योजना समिति की बैठकें बुलाएँ’: हरिद्वार कुम्भ के GOs 20 दिन के भीतर करें जारी:गैस सिलेन्डर की Supply बढ़ाएँ:कालाबाजारी रोकें

Chetan Gurung

सचिवों की Cabinet सरीखी सचिव समिति की बैठक में Chief Secretary आनंदबर्द्धन ने निर्देश दिए कि अप्रैल से जिला योजना समितियों की बैठकें अनिवार्य रूप से आयोजित की जाए। इसके लिए अपने-अपने जिलों के प्रभारी मंत्रियों संग बैठक की तिथियां शीघ्र तय करें। उन्होंने जिलाधिकारियों को जनपद स्तरीय वनाग्नि समितियों और ग्रीष्मकालीन पेयजल समितियों की बैठकें भी शीघ्र आयोजित कर अपना प्लान शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने हरिद्वार कुंभ-2027 के कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने सभी निर्माण संबंधी ऐसे कार्य जो कुंभ क्षेत्र में शुरू होने हैं, उनका शीघ्र शासनादेश जारी कर निर्माण शुरू कराने की हिदायत दी।कुंभ क्षेत्र में यातायात, पार्किंग और रूट प्लान सहित जंक्शन इम्प्रूवमेंट पर भी विस्तार से चर्चा की और मेलाधिकारी सोनिका को निर्देश दिए।

उन्होंने सचिव (PWD) डॉ पंकज पांडे को अलग-अलग जगह साइनेज की व्यवस्था करने के लिए कहा। पूंजीगत व्यय के नए कार्यों की स्वीकृतियां 30 मई तक जारी करने का लक्ष्य तय किया। जिलाधिकारियों से LPG वितरण की ताजा स्थिति की जानकारी हासिल की। गैस सिलेंडरों की आपूर्ति बढ़ाने और कालाबाजारी रोकने के लिए कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। विभागों एवं जनपदों में भी ई-ऑफिस के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा की।

उन्होंने निर्देश दिए कि विभाग अपने जनपद स्तरीय कार्यालयों में भी 100 प्रतिशत ई-ऑफिस लागू करें। Forest Land Transfer के  मामलों में तेजी लाने के लिए कहा। इनसे सम्बन्धित प्रस्तावों शासन एवं वन विभाग को तत्काल भेजे जाएं।  जनगणना कार्य की प्रगति की भी जानकारी ली। इसमें तकनीकी सहायक शीघ्र नियुक्त करने के लिए कहा। भ्रामक और अफवाहों को दूर करने के लिए लगातार जन जागरूकता कार्यक्रम संचालित करने,Social Media का भी इस्तेमाल करने के लिए कहा।

प्रमुख सचिव L फ़ैन्नई, डॉ R मीनाक्षी सुंदरम, विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, सचिव शैलेश बगौली, नितेश कुमार झा, डॉ पंकज कुमार पांडेय, चंद्रेश कुमार यादव,श्रीधर बाबू अद्धांकी, रविनाथ रामन, डॉ R राजेश कुमार, विनोद कुमार सुमन, रणवीर सिंह चौहान, आनंद स्वरूप, डॉ अहमद इकबाल बैठक में उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button