
Chetan Gurung
Dehradun-Delhi Economic Corridor पर अपनी गाड़ी से फर्राटा भरते हुए अब देश और प्रदेश की राजधानी के बीच के सफर को महज 2 से ढाई घंटे में पूरा करने का ख्वाब कल PM नरेंद्र मोदी पूरा कर देंगे। वह मंगलवार को इस Expressway का उद्घाटन करेंगे। फिर डाकरा कैंट में सेना के महेंद्र ग्राउंड (जसवंत सिंह ग्राउंड) पर आजाद भारत की पहली PM जनसभा को संबोधित करेंगे। उम्मीद की जा रही हैं कि वह कई सौगातें भी उत्तराखंड को दे सकते हैं। CM पुष्कर सिंह धामी ने आज फिर आयोजन स्थल पहुँच के सभी बंदोबस्तों को ठोंक-बजा के देखा। प्रधानमंत्री मोदी की पुष्कर शासन में ये 18वीं उत्तराखंड Visit है।



मुख्यमंत्री ने डाकरा-गढ़ी कैंट स्थित आयोजन स्थल पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। आयोजन स्थल पर रात-दिन काम चल रहा है। रात तक ये तकरीबन पूरा हो चुका था। मुख्यमंत्री ने सुरक्षा प्रबंधन, ट्रैफिक व्यवस्था, पार्किंग सुविधाएं, पेयजल आपूर्ति, विद्युत व्यवस्था और स्वच्छता सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयोजन में आने वाले लोगों की सुविधा पर खास ध्यान दें। इसके लिए सभी इंतजाम निर्धारित समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं।
मुख्यमंत्री ने सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने पर बल देते हुए विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वित कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश दिए। यातायात व्यवस्था को बेहतर रखने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जरूरी सेवाओं को तत्पर रखने के लिए कहा। मंच, दर्शक दीर्घा एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
उन्होंने स्वच्छता और सौंदर्यीकरण कार्यों को भी प्राथमिकता देने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम राज्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण अवसर है। इसकी सफलता सुनिश्चित करना सभी संबंधित विभागों की साझा जिम्मेदारी है। निरीक्षण के दौरान गढ़वाल के Commissioner विनय शंकर पाण्डेय, IG (गढ़वाल)राजीव स्वरूप, DM सविन बंसल, अपर सचिव बंशीधर तिवारी, SSP प्रमेन्द्र डोभाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Economic Corridor को मुख्यमंत्री राज्य के किसानों और कारोबारियों के लिए जन्नत के तौर पर देख रहे। उन्होंने कहा कि इस Expressway से दिल्ली-देहरादून का सफर सिर्फ दो-ढाई घंटे में सिमट जाएगा। इससे दोनों प्रमुख शहरों के मध्य कारोबार को रफ्तार मिलेगी। उत्तराखंड का Tourism बढ़ेगा। Hotel और अन्य कारोबार तेजी पकड़ेगा।
PM मोदी से उम्मीदों पर उन्होंने कहा कि वह 2 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का तोहफा उत्तराखंड को दे चुके हैं। देवभूमि से उनका अगाध स्नेह और लगाव लगातार झलकता रहा है। प्रधानमंत्री Corridor का उद्घाटन करने के साथ ही डाट काली मंदिर भी दर्शन के लिए जाएंगे। वह Road Show करते हुए छावनी क्षेत्र पहुंचेंगे



