उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

राजधानी के शहर को Modern Look जल्द:सचिव Dr RRK ने MDDA के 3 खास Projects का मौके पर लिया जायजा:CM पुष्कर की जल्द-बेहतर समाधान की हिदायत

इंदिरा मार्केट-आढ़त बाजार मल्टी लेवल कार पार्किंग से Traffic में राहत-कारोबार में रफ्तार मिलेगी

Chetan Gurung

राजधानी के शहर को आधुनिक और सुव्यवस्थित सूरत देने की सख्त ताकीद पर आवास महकमा Action में है। इसके लिए वह मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) के सभी खास-खास Projects को रफ्तार देने जा रहा। Traffic-Parking और कारोबारी गतिविधियों से जुड़ी दिक्कतों का ठोस और स्थाई समाधान तलाशा जा रहा है।

CM Pushkar Singh Dhami

———

Secretary (Housing) डॉ. R राजेश कुमार ने आज देहरादून शहर के योजनाबद्ध विकास के मद्देनजर MDDA की सबसे अति महत्वपूर्ण परियोजनाओं का मौके पर जा के जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए।  इंदिरा मार्केट पुनर्विकास परियोजना के साथ ही टैक्सी स्टैंड क्षेत्र के प्रभावित दुकानदारों को एक  सुव्यवस्थित और आधुनिक मार्केट में स्थानांतरित किया जाना है।

`C’ एवं `D’ ब्लॉक में दो तल का बेसमेंट निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है। Project में तीन तल के बेसमेंट का प्रावधान है। इसमें 1050 कार पार्क की जा सकेगी।  बेसमेंट निर्माण के बाद दुकानों का निर्माण कार्य किया जाएगा। परियोजना को दिसंबर तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

देहरादून शहर के केंद्र में तहसील चौक से सहसपुर चौक के मध्य स्थित सड़क को 24 मीटर चौड़ी व्यवस्थित सड़क के रूप में विकसित किया जाना प्रस्तावित है। वर्तमान में सड़क की चौड़ाई 16 से 18 मीटर होने के कारण यातायात जाम की समस्या बनी रहती है। इस समस्या के समाधान के लिए हरिद्वार बाइपास पर लगभग 7.7 हेक्टेयर भूमि पर नई आढ़त बाजार का निर्माण चल रहा है।

परियोजना के अंतर्गत विभिन्न श्रेणियों की मंडियों के लिए सुव्यवस्थित लेआउट तैयार किया जा रहा है। लगभग 650 वाहनों की क्षमता वाली मल्टी लेवल कार पार्किंग का निर्माण किया जा रहा है। वेयरहाउस, कार्यालय, ओवरहेड वाटर टैंक, एसटीपी (STP), पार्क एवं अन्य आधुनिक सुविधाएं भी विकसित की जा रही हैं।

पलटन बाजार एवं तहसील चौक क्षेत्र में पार्किंग की समस्या को दृष्टिगत नवीन तहसील कार्यालय के साथ मल्टी लेवल कार पार्किंग का निर्माण प्रस्तावित है। इस संबंध में दरबार साहिब से बातचीत चल रही है। यहाँ आधुनिक तहसील कार्यालय के साथ लगभग 1000 वाहनों की पार्किंग सुविधा विकसित करने का प्रस्ताव है। निरीक्षण के दौरान MDDA सचिव मोहन सिंह बर्निया, वास्तुविद प्रशांत नौटियाल मौजूद थे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button