अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडदेशपर्यटनराष्ट्रीय

हर महकमा कुम्भ मेले को भव्य-दिव्य-अभूतपूर्व बनाने के लिए जुट के काम करें:October तक पूरी हो जाए तैयारी-CM पुष्कर:निर्माण कार्यों की Quality परख के लिए Third Party Audit कराएं

Chetan Gurung

अगले साल आयोजित होने वाले हरिद्वार कुम्भ मेले की तैयारियों को वक्त पर पूरा करने और श्रद्धालुओं को किसी किस्म की तकलीफ न होने देने की सख्त ताकीद करते हुए CM पुष्कर सिंह धामी ने आज समीक्षा बैठक में सभी संबन्धित महकमों को आपसी तालमेल से काम करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि मेले का स्वरूप दिव्य-भव्य और अभूतपूर्व होना चाहिए।

CCR में बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि मेले से संबंधित सभी कार्य October तक हर हाल में पूरे होने चाहिए। मेले के लिए सभी प्रमुख स्थाई कार्यों को मंजूरी दी स्वीकृति जा चुकी है। अस्थाई कार्यों के प्रस्तावों को अंतिम रूप देकर उन्हें भी समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए। निर्माण कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए Third Party Audit किया जाए।

मुख्यमंत्री ने मेले के दौरान परिवहन एवं पार्किंग की प्रभावी एवं पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए वैकल्पिक मार्गों को Identify करने और श्रद्धालुओं के सुरक्षित एवं सुविधाजनक ढंग से आने-जाने तथा स्नान की बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश भी जारी किए। संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए स्नान, आवागमन एवं ठहराव के लिए विस्तृत योजना तैयार करने पर ज़ोर दिया। महिला एवं वृद्ध श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रबंध करने के लिए कहा।

उन्होंने कहा कि कुंभ क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था कार्य में NGO का सहयोग भी लिया जाए। बीमार श्रद्धालुओं को निकटतम स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने के लिए नाव एवं बाइक एंबुलेंस की व्यवस्था की जाए। आयोजन के बंदोबस्त में साधु-संतों, अखाड़ों, जनप्रतिनिधियों तथा धार्मिक एवं स्वयंसेवी संगठनों का सहयोग और सुझाव लिया जाए।  कुंभ मेले में सुरक्षा बंदोबस्त चाक-चौबंद हों। साइबर सुरक्षा, अग्निशमन व्यवस्था तथा रेस्क्यू कार्यों के लिए दक्ष कार्मिकों की तैनाती सुनिश्चित करें।

CM PSD ने कुंभ क्षेत्र के सभी पुलों का सुरक्षा ऑडिट कराने और जरूरत हों तो उनकी मरम्मत समय पर पूरी करने के लिए कहा। गंगा नदी के घाटों के अनुरक्षण के लिए गंग नहर के क्लोजर की आवश्यकता हो तो उत्तर प्रदेश के अधिकारियों से समन्वय स्थापित करें। कुंभ प्रारंभ होने से पूर्व सभी विद्युत लाइनों को भूमिगत कर लिया जाए। कुंभ क्षेत्र में भूमि प्रबंधन एवं आवंटन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें।  इसकी मॉनिटरिंग मेलाधिकारी स्वयं करें। क्षेत्र को अतिक्रमणमुक्त रखा जाए।

बैठक में मंत्री सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल तथा पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भी सुझाव दिए। मेलाधिकारी सोनिका ने मेले से संबंधित स्वीकृत कार्यों की प्रगति की जानकारी दी। बैठक में सचिव (शहरी विकास विभाग) नितेश कुमार झा,सचिव (PWD) पंकज कुमार पाण्डे,Commissioner (गढ़वाल) विनय शंकर पाण्डेय,सचिव (पेयजल) रणवीर सिंह चौहान,सचिव (सिंचाई) युगल किशोर पंत, सचिव (पर्यटन) धीराज गर्ब्याल,ADG अजय प्रकाश अंशुमान तथा उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल की DRM विनीता श्रीवास्तव ने मेले की तैयारियों से जुड़ी अपने महकमे की जानकारी दी।

बैठक में मेयर (हरिद्वार) किरन जैसल, मेयर (रुड़की) अनीता अग्रवाल, मेयर (ऋषिकेश) शंभू पासवान, विधायक आदेश चौहान, प्रदीप बत्रा, अनुपमा रावत, रवि बहादुर,पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद,जिलाध्यक्ष (BJP) हरिद्वार आशुतोष शर्मा, IG (गढ़वाल) राजीव स्वरूप, सचिव C रविशंकर, आनंद स्वरूप, DM मयूर दीक्षित,SSP नवनीत सिंह भुल्लर,CDO ललित नारायण मिश्रा,ADM PR चौहान,अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने शिरकत की। मुख्यमंत्री पुष्कर के हरिद्वार आने पर DM मयूर और SSP नवनीत ने गुलदस्ता दे के आगवानी की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button