
Chetan Gurung
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अगुवाई में पहली बार उत्तराखंड में शुरू व्यापक अभियान ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ आखिरकार 45 दिन तक संचालित होने के बाद शुक्रवार को अभूतपूर्व रिकॉर्ड बना कर खत्म हुआ।आखिरी दिन के आंकड़ों को शामिल करने के बाद अभियान के शिविरों की तादाद 681 तक पहुंची। 5 लाख से अधिक लोगों ने इसमें शिरकत कर राहत भी हासिल की। अभियान में करीब 33 हजार जन शिकायतों को मौके पर ही निबटा दिया गया। ऐसा अभियान उत्तराखंड निर्माण के बाद पहली बार आयोजित किया गया।

CM पुष्कर सिंह धामी की अगुवाई में लोगों को उनके पास जा के उनकी दिक्कतों को दूर करने का अभियान Record बना गया
—————–

मुख्यमंत्री पुष्कर राज्य के अफसरों को लगातार ताकीद करते रहते हैं कि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़े। प्रशासन खुद लोगों के पास पहुंच कर उनकी शिकायतों को दूर करें। सरकार के मुखिया की इसी सोच के मद्देनजर दिसंबर-2025 से ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान शुरु किया गया था।
आखिरी दिन 8209 नागरिकों ने Camp में दिक्कतों के साथ शिरकत की और तमाम लोग समाधान के साथ मुस्कुराते घर लौटे। प्रदेश भर में 51053 शिकायती पत्र प्राप्त हुए थे। इनमें से 33755 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। ये बड़ी उपलब्धि सरकार की मानी जा रही है। प्रमाणपत्रों के लिए 74184 आवेदन प्राप्त हुए।
करीब तीन लाख लोगों ने विभिन्न सेवाओं का भी लाभ लिया। CM PSD ने कहा कि भले ही विशेष अभियान पूरा हो गया लेकिन प्रशासन लगातार लोगों के सम्पर्क में बना रहेगा। अधिकारियों का आगे भी लगातार आगे बढ़कर जन शिकायतों का त्वरित समाधान करने को कहा गया है।



