उत्तराखंडदेशराजनीतिराष्ट्रीय

खाट पर बैठे-उसी पर खड़े हो के अवाम से सीधे जुड़े CM पुष्कर:लोगों संग संवाद किया:ग्राम प्रधानों-लोगों को सुना:अफसरों को हाथों हाथ Action लेने के लिए दी हिदायत

बोले PSD,`सरकार File में नहीं Ground Level पर काम करेगी’

Chetan Gurung

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हरिद्वार में खाट पर बैठ के और उसी पर खड़े हो के अवाम संग खुद को बेहद करीब से Connect करते हुए उनके साथ खुल के सीधी बातचीत की। उन्होंने ये भी साफ कहा कि उनकी सरकार फाइलों में नहीं Ground Level पर काम करती दिखेगी और अफसरों को इसी Track पर काम करना होगा।  उनकी सरकार गरीबों और किसानों की है। उनके लिए सरकार किसी भी हद तक जाएगी। सरकार के मुखिया को अपने बीच खाट पर बैठ के सहज अंदाज में मिलते देख लोग बेहद उत्साहित दिखे। खास तौर पर युवाओं और महिलाओं में उनके साथ Selfie लेने का Craze जबर्दस्त दिखा। CM ने भी उनको निराश नहीं किया। उन्होंने बुजुर्ग किसानों और ग्रामीणों को गले से लगाया।

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार (ग्रामीण) के ग्राम आर्यनगर (गाजीवाली), श्यामपुर कांगड़ी में आयोजित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के अंतर्गत मुख्य सेवक की चौपाल कार्यक्रम में कहा कि उनकी सरकार गरीबों-किसानों के हक के लिए सरकार कुछ भी करेगी। ग्राम प्रधानों एवं स्थानीय लोगों ने सरकार के मुखिया के सामने अपनी समस्याएं रखीं और उनको पूरी गंभीरता से सुना गया। महकमों के अफसरों को मौके पर जरूरी निर्देश दिए गए।

CM पुष्कर ने DM मयूर दीक्षित को लोगों के सभी प्रार्थना पत्रों पर तत्काल कार्यवाही कर उनको राहत देने के निर्देश देने के साथ ही कहा कि कोई भी शिकायत को लंबित न रखा जाए। “मुख्य सेवक की चौपाल” दरअसल सरकार की जवाबदेही का जीवंत प्रमाण है। लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। प्रशासन को स्वयं उनके द्वार तक पहुंचना होगा। जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने के बाबत हर स्तर पर जवाबदेही तय की जाएगी।

उन्होंने कहा कि वह लोगों की समस्याएं सुनने और उनके समाधान के लिए आए हैं। किसी की आवाज दबाई नहीं जाएगी। कोई शिकायत अनसुनी नहीं रहेगी। सरकार का लक्ष्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का पूरा लाभ पहुंचाना है। “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के अंतर्गत बीते डेढ़ माह में लाखों लोगों को फायदा मिला है।

मुख्यमंत्री पुष्कर ने कहा कि अब तक 28,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की जा चुकी हैं। पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से योग्य युवाओं को अवसर प्रदान करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। किसानों की समस्याओं के समाधान, कृषि उत्पादों के बेहतर मूल्य, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार तथा आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। किसानों के समग्र सशक्तिकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में समान नागरिक संहिता (UCC) को लागू कर उत्तराखंड ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय सामाजिक समरसता, समानता एवं न्याय की भावना को सुदृढ़ करने वाला है।  केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से प्रदेश में विकास कार्यों को नई गति मिली है। तकनीक और पारदर्शिता के माध्यम से भ्रष्टाचार पर सख्त प्रहार किया गया है। प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button