
Chetan Gurung
शहरों के सुनियोजित विकास, पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था और तकनीक आधारित सेवाओं को मजबूत करने पर आवास महकमा खास ध्यान दे रहा। इस बाबत आवास महकमे के सचिव डॉ.R राजेश कुमार ने आज उत्तराखण्ड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण तथा उत्तराखण्ड आवास एवं विकास परिषद के कार्यों की कार्यों की तगड़ी समीक्षा कर अफसरों की पेशानी पर बल पैदा किया। राजीव गांधी बहुउद्देशीय कॉम्प्लेक्स का मौका मुयायना करने भी अचानक पहुँच गए।



डॉ RRK ने डिस्पेन्सरी रोड स्थित राजीव गांधी बहुउद्देशीय कॉम्प्लेक्स में संचालित उत्तराखण्ड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण, उत्तराखण्ड आवास एवं विकास परिषद, नगर नियोजन विभाग तथा रेरा कार्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयों की कार्यप्रणाली, जनसुविधाओं, लंबित प्रकरणों और सेवा वितरण प्रणाली पर खास तौर पर पूछताछ की। उन्होंने कामकाज में जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए।
उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के Vision के मुताबिक काम करने के साथ ही विकास कार्यों में गति और गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर सख्ती से कहा। Online नक्शे स्वीकृति प्रणाली ‘ईज एप’ का निरीक्षण कर इस एप को जिला स्तरीय विकास प्राधिकरणों के साथ एकीकृत कर राज्य में एक समान डिजिटल व्यवस्था लागू करने के लिए कहा।
डॉ RRK ने लोगों की सुविधा के लिए चैटबॉट विकसित करने तथा एक सप्ताह के भीतर एप को और सरल एवं उपयोगकर्ता अनुकूल बनाने के लिए भी कहा। लैण्ड पूलिंग स्कीम एवं टाउन प्लानिंग स्कीम के प्रभावी क्रियान्वयन पर ज़ोर दिया। इसके लिए उन इलाकों को Identify करने के निर्देश दिए जहां इन योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू किया जा सके। उन्होंने कहा कि सुनियोजित शहरी विस्तार के लिए इन योजनाओं का प्रभावी संचालन अत्यंत आवश्यक है।
सचिव ने प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षा भी की। अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर विस्तृत प्रस्तुतीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। लाभार्थियों को ऋण प्राप्त करने में आ रही कठिनाइयों के समाधान के लिए बैंकर्स के साथ जल्द बैठक आयोजित करने के निर्देश भी दिए। पार्किंग परियोजनाओं की स्थिति की जानकारी प्रस्तुत करने के लिए कहा। उन्होंने डिकंजेशन एंड रिडेवलपमेंट पॉलिसी को शीघ्र तैयार कर प्रस्तुत करने के लिए कहा। GIS आधारित महायोजनाओं पर जोर दिया।
सचिव डॉ RRK ने सहस्त्रधारा रोड स्थित मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण की आलयम आवासीय योजना का भी निरीक्षण किया। कार्यक्रम का संचालन संयुक्त मुख्य प्रशासक दिनेश प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर वित्त नियंत्रक परवीन कौर, संयुक्त सचिव गौरव कुमार चटवाल, वरिष्ठ नगर नियोजक शालू थिन्ड उपस्थित रहे।



