कानून-व्यवस्था पर CM पुष्कर के तेवर चढ़े:सख्त-साफ लफ्जों में अफसरों को हिदायत,`जुर्म पर अंकुश लगाओ-लापरवाही बर्दाश्त नहीं-जवाबदेही हर स्तर पर तय होगी’:कहा,`लोग खुद को महफूज महसूस करें:गश्त बढ़ाएँ’
बोले PSD,`अपराधियों पर मिसालनुमा Action लिया जाए:पुलिस कारवाई के नतीजे दिखने भी चाहिए'

Chetan Gurung
राजधानी में सरे राह तिब्बती मार्केट और परेड ग्राउंड Parking Gate के सामने सनसनीखेज Murder के बाद CM पुष्कर सिंह धामी आज कानून-व्यवस्था को ले के बुलाई बैठक में बेहद खफा नजर आए तथा Home-Police महकमे के आला अफसरों को तल्ख-सख्त लफ्जों में चेताया कि जुर्म पर अंकुश-कानून व व्यवस्था पर कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने DGP दीपम सेठ को किसी भी किस्म के अपराधों पर फौरन मुकदमे दर्ज करने और अपराधियों के विरुद्ध कठोर एवं मिसालनुमा कार्रवाई करने की हिदायत दी।

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से आदतन एवं संगठित अपराध में संलिप्त अपराधियों पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे जरायमपेशाओं की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। समाज में कानून का भय स्थापित करने और आम लोगों को खुद को महफूज महसूस कराने के लिए ऐसा कदम उठाना आवश्यक है।
मुख्यमंत्री ने कठोरता के साथ कहा कि पुलिस पूरी सक्रियता, सतर्कता और जवाबदेही के साथ कार्य करे। थानों और चौकियों की कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ किया जाए। संवेदनशील इलाकों में गश्त और निगरानी बढ़ाई जाए। शहरों में यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए विशेष अभियान चलाए।
CM पुष्कर ने अफसरों को चेताया कि कानून-व्यवस्था पर उनकी कार्रवाई के नतीजे दिखने चाहिए। अवाम को सुरक्षा का एहसास भी होना चाहिए। सरकार अपने “अपराध मुक्त उत्तराखण्ड” संकल्प के साथ कोई समझौता नहीं करेगी। प्रदेश की शांति, सुरक्षा और सुशासन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने अफसरों को कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों की नियमित समीक्षा करने और हर स्तर पर जवाबदेही तय करने की ताकीद की। बैठक में मुख्य सचिव आनंदबर्द्धन, DGP दीपम, सचिव (गृह) शैलेश बगौली, ADGP (L and O) V मुरुगेशन, गढ़वाल के Commissioner विनय शंकर पांडे, Intelligence Chief अभिनव कुमार Additional Secretary (CM) बंशीधर तिवारी मौजूद रहे।



