
Chetan Gurung
अगले साल Assembly Elections के करीब होने वाले कुम्भ मेले की तैयारियां इसी साल October तक पूरी करने के लिए CM पुष्कर सिंह धामी ने आज अफसरों को सख्त ताकीद की। सभी निर्माण कार्य की गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखने के लिए कहा। शासन स्तर पर कुंभ से संबंधित कोई भी कार्य/File लंबित न रहे, इसकी भी हिदायत दी।


उन्होंने सचिवालय में अफसरों को बैठक में अल्टिमेटम दिया कि किसी भी कार्य को लंबित रखने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदही तय की जाएगी। राज्य सरकार की प्राथमिकता है कुंभ मेले का भव्य-दिव्य और सफल आयोजन है। सचिव (PWD) डॉ पंकज पांडे को अगले 24 घंटे के अंदर कुंभ मेले के लिए तकनीकी पद से जुड़े अफसरों की नियुक्ति के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि कुंभ क्षेत्र में बने सभी पुलों का Audit किया जाए। कुंभ क्षेत्र स्थित सभी घाटों का सौंदर्यीकरण और आवश्यकता अनुसार पुनर्निर्माण कार्य भी किए जाए। श्रद्धालुओं के लिए हर की पैड़ी के साथ ही अन्य सभी घाटों में भी स्नान की व्यवस्था की जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मेला क्षेत्र की स्वच्छता के लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार की जाए। सभी प्रमुख स्थानों पर शौचालय और पीने के पानी की व्यवस्था हो। पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा बलों, जल पुलिस की तैनाती की जाए। सुरक्षा के मद्देनजर ड्रोन, CCTV, अन्य आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल किया जाए। मेले के दौरान Law and Order-Parking-Crowd Management की कार्य योजना बनाई जाए।
CM पुष्कर ने कहा कि कुंभ मेला क्षेत्र में अखाड़ों को भूमि आवंटन तय समय पर किया जाए। इसकी मेलाधिकारी स्वयं मॉनिटरिंग करें। सभी अखाड़ों, मठों,संत-समाज, संस्थाओं, समितियां एवं स्थानीय लोगों से सलाह लें और Co-Ordination किया जाए। उनके सुझावों के अनुरूप मेले की तैयारी हो। कुंभ के दौरान लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना न करना पड़े। कुंभ क्षेत्र में अतिक्रमण की खिलाफ अभियान चलाया जाए।
उन्होंने वन संबंधित मामलों पर जल्द मंजूरी लेने, अन्य प्रदेशों से भी परस्पर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। आवास व टेंट सिटी की तैयारी समय से पूरी करने एवं मेला क्षेत्र में अस्थाई अस्पताल, एम्बुलेंस व मोबाइल चिकित्सा दल की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कुंभ मेला हिन्दू संस्कृति, आस्था और करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ा धार्मिक आयोजन है।
बैठक में मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक मदन कौशिक, आदेश चौहान, रेनू बिष्ट, अनुपमा रावत, रवि बहादुर, दायित्वधारी विश्वास डाबर, मुख्य सचिव आनंदबर्द्धन, DGP दीपम सेठ, प्रमुख सचिव L फैनई, RK सुधांशु, सचिव शैलेश बगौली, सचिव नितेश झा, कुंभ मेलाधिकारी सोनिका सिंह भी मौजूद रहे।



