उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

Modern बनेगा सचिवालय:भवन निर्माण के निरीक्षण पर अचानक धमके नए आवास सचिव R राजेश:दी कई हिदायतें:समीक्षा बैठक ली:चेताया,`निर्माण कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं:गुणवत्ता-Deadline का ख्याल रखें’

Chetan Gurung

सरकार के केंद्र सचिवालय को Modern सूरत देने और CM पुष्कर सिंह धामी के नजरिए-सोच के मुताबिक कार्यप्रणाली को अधिक सुदृढ़ करने के मद्देनजर आवास और राज्य संपत्ति के Secretary डॉ. R राजेश कुमार ने आज सचिवालय परिसर में निर्माणाधीन आधुनिक कार्यालय भवन का मौके पर निरीक्षण करने के साथ ही अब तक के कार्यों की तगड़ी समीक्षा की।

बैठक में राज्य सम्पत्ति विभाग एवं निर्माण से जुड़े सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। सचिव ने अल्टिमेटम दिया कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता होने पर जिम्मेदार को कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। सचिवालय परिसर में विश्वकर्मा भवन के करीब 6 मंजिला (G-5 एवं एक बेसमेंट सहित) आधुनिक कार्यालय भवन का निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है।

यह भवन विभिन्न विभागों के लिए आधुनिक, सुव्यवस्थित और सुविधाजनक कार्यालय सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनाया जा रहा है। भवन निर्माण की लागत ₹5934.71 लाख है। इसमें सिविल कार्य एवं विद्युतीकरण कार्य शामिल हैं। अब तक इस परियोजना पर लगभग ₹1400 लाख का आंवटन किया जा चुका है। भवन के सिविल निर्माण कार्य का अनुबंध मैसर्स शिव कुमार अग्रवाल को दिया गया है। निर्माण कार्य को डेढ़ वर्ष की अवधि में 24 जनवरी 2027 तक पूरा किया जाना है।

–भवन की प्रमुख विशेषताएं–

यह भवन 34×74 मीटर के प्लॉट पर निर्मित किया जा रहा है। इसका क्षेत्रफल 2516 वर्ग मीटर है। सभी मंजिलों को मिलाकर भवन का कुल निर्मित क्षेत्रफल लगभग 1,04,480 वर्ग फीट होगा। भवन के बेसमेंट में 25 कार पार्किंग और 100 दोपहिया वाहन पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। Ground Floor पर SBI Bank, पोस्ट ऑफिस, प्रवेश लॉबी और वेटिंग एरिया का प्रावधान किया गया है।

ऊपरी मंजिलों पर सचिव, अपर सचिव, उप सचिव, संयुक्त सचिव, अनुसचिव, स्तर के कार्यालय व उनके स्टाफ कक्ष, वेटिंग लॉबी और मीटिंग हॉल बनाए जा रहे हैं। भवन का फाउंडेशन कार्य पूर्ण हो चुका है। बेसमेंट का सिविल कार्य पूरा कर लिया गया है। ग्राउंड फ्लोर का कार्य प्रगति पर है। 10 फरवरी 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।

आवास सचिव डॉ.राजेश ने बताया कि यह भवन सचिवालय की कार्यक्षमता बढ़ाने के साथ-साथ प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं आधुनिक बनाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर शासन केंद्र भवन को आधुनिक व्यवस्थाओं के अनुरूप चाहते हैं। इससे कार्य व्यवस्था में रफ्तार आएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button