गीता Press ने सनातन संस्कृति को घर-घर,हर हृदय तक पहुंचाया:मुनाफे के लिए नहीं पीढ़ियों के निर्माण के लिए चलती है-HM अमित शाह:बोले CM पुष्कर,`PM मोदी-HM शाह सांस्कृतिक जड़ों से देश को जोड़ने के साथ ही भारत को आत्मनिर्भर बना रहे-उत्तराखंड को देश की आध्यात्मिक राजधानी बनाएँगे’:पत्रिका `कल्याण’ के शताब्दी अंक का संतों-साधुओं के सामने शाह के हाथों विमोचन
शाह-पुष्कर में मंच पर दिखी शानदार Chemistry

Chetan Gurung
केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज ऋषिकेश में गीता Press की `कल्याण’ पत्रिका का साधु-संतों की मौजूदगी में विमोचन करने के दौरान कहा कि इस संस्थान ने कभी किसी से मदद नहीं मांगी और मुनाफे के लिए काम करने के बजाए सनातन धर्म की शक्ति को संगठित किया। घर-घर और हर हृदय तक सनातन धर्म को पहुंचाने का महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस मौके पर CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को देश की आध्यात्मिक राजधानी बनाने पर राज्य सरकार कार्य कर रही है। PM नरेंद्र मोदी और HM शाह को सनातन धर्म और सांस्कृतिक जड़ों को मजबूत करते हुए भारत को आत्मनिर्भर बनाने के अहम स्तम्भ करार दिया।



ऋषिकेश में मंच पर HM अमित शाह और CM पुष्कर सिंह धामी के बीच की Chemistry ने सभी का ध्यान खूब खींचा:दोनों खिलखिला के हँसते और बातें करते दिखे
———————–






केन्द्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र की नीतियों के मूल आधार में भारतीय संस्कृति की वैचारिक शक्ति को पुनर्स्थापित करने का महान कार्य हो रहा है। गीता प्रेस हर कालखंड में सनातन चेतना के उत्सव को जीवित रखने का सशक्त माध्यम रहा। कल्याण ने धर्म का प्रसार करने के साथ ही राष्ट्र, संस्कृति और चरित्र निर्माण का मार्ग भी प्रशस्त किया। कल्याण ने सिखाया कि सभ्यता तलवारों से नहीं शब्दों से पनपती और सँवरती है।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर आधुनिक भारत तक इस पत्रिका ने सदैव सनातन विचारधारा की आवाज को जीवित रखा। यह पत्रिका समय के साथ बदली नहीं, बल्कि समय को दिशा देती रही। हनुमान पोद्दार ने इस पत्रिका को इस स्थिति तक पहुंचाने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। CM पुष्कर ने कहा कि PM मोदी और HM शाह ने कश्मीर से धारा-370 को खत्म करने का बड़ा ऐतिहासिक कदम उठाया। सांस्कृतिक जड़ों को संरक्षित कर देश को आत्मनिर्भर बनाने में दोनों मिल के अहम कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अयोध्या के साथ ही उत्तराखंड में आध्यात्मिक क्षेत्र में भी विकास के साथ तमाम बड़े कार्य किए और कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार उत्तराखंड को देश की आध्यात्मिक राजधानी बनाने के लिए कार्य कर रही है। इस दौरान सांसद अनिल बलूनी, राज्य सरकार के मंत्री सुबोध उनियाल,धन सिंह रावत,चिदानंद मुनि,तमाम प्रमुख संत और विधायक उमेश शर्मा काऊ,रेणु बिष्ट भी मौजूद थे।
CM पुष्कर ने दिल्ली से ऋषिकेश पहुँचने पर गुलदस्ता भेंट कर गृह मंत्री शाह का स्वागत किया। शाह और पुष्कर का आज कल्याण पत्रिका के शताब्दी समारोह के दौरान मंच पर मैत्री भाव वाले अंदाज में बातचीत और हंसी को लोगों ने बहुत गौर से देखा और इसके सियासी अर्थ निकालने की कोशिश भी की। दोनों के बीच की Chemistry मौजूदा सियासी दौर में बहुत अहम दर्जा रखता है।



